-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: फुलिया कला में विधायक डॉ. लालाराम बेरवा की जनसुनवाई, ग्रामीणों ने उठाए पानी और खनन के मुद्दे
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: फुलिया कला में विधायक डॉ. लालाराम बेरवा की जनसुनवाई संपन्न, ग्रामीणों ने उठाईं पानी, बजरी खनन और खाद्य सुरक्षा की समस्याएं फुलिया कला। शाहपुरा-बनेड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. लालाराम बेरवा
विस्तार
उत्तर प्रदेश: फुलिया कला में विधायक डॉ. लालाराम बेरवा की जनसुनवाई संपन्न, ग्रामीणों ने उठाईं पानी, बजरी खनन और खाद्य सुरक्षा की समस्याएं फुलिया कला। शाहपुरा-बनेड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. लालाराम बेरवा ने गुरुवार को फुलिया कला में जनसुनवाई कार्यक्रम में भाग लेकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए ग्रामीणों ने अपनी मांगें एवं समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं। जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों ने अन्नपूर्णा रसोई में गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं होने से उत्पन्न हो रही समस्याओं से भी विधायक को अवगत कराया। वहीं खाद्य सुरक्षा योजना में अनियमितताओं को लेकर राशन डीलर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए जांच एवं कार्रवाई की मांग की। इस अवसर पर विधायक डॉ. लालाराम बेरवा ने विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया। उन्होंने अटल गौरव पथ धनेश्वर में भील।समाज का सामुदायिक भवन वी तेजा जी के पास स्नान घाट व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खेल मैदान जिम का शिलान्याससहित सभी।विकास कार्यों की आधारशिला रखी। विधायक ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार आमजन की भावनाओं और आवश्यकताओं को समझते हुए विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रही है तथा क्षेत्र के विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि जनसुनवाई में प्राप्त सभी समस्याओं और मांगों पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। कार्यक्रम में कुल 16 पटे।व2 टाइ साइकिल वितरण किया एवं ग्रामीणों की मांग पत्र प्राप्त हुए, जिनके शीघ्र समाधान के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया। जनसुनवाई में प्रशासनिक अधिकारियों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवंछ कर्मचारी उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए उनके त्वरित समाधान की मांग की।
ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में पेयजल संकट गहराता जा रहा है और कई स्थानों पर चार-चार दिन के अंतराल से पानी की आपूर्ति हो रही है, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा ग्रामीणों ने बजरी खनन पर रोक लगाने एवं अवैध खनन के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की मांग की।
