-
☰
No image found.
बिहार: खान ग्लोबल स्टडीज पर फायर विभाग की सख्ती, 10 दिन में सुरक्षा खामियां दूर करने का नोटिस
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: देशभर में कोचिंग संस्थानों और शैक्षणिक परिसरों की अग्निक सुरक्षा व्यवस्था की जांच तेज हो गई है. इसी क्रम में पटना के चर्चित कोचिंग संस्थान खान ग्लोबल स्टडी पर एक बार फिर फायर सेफ्टी विभाग की नजर पड़ी है.
विस्तार
तुषार कुमार/बिहार: देशभर में कोचिंग संस्थानों और शैक्षणिक परिसरों की अग्निक सुरक्षा व्यवस्था की जांच तेज हो गई है. इसी क्रम में पटना के चर्चित कोचिंग संस्थान खान ग्लोबल स्टडी पर एक बार फिर फायर सेफ्टी विभाग की नजर पड़ी है. होलिया निरीक्षण में अग्नि सुरक्षा से जुड़ी कई खामियां सामने आने के बाद विभाग ने संस्थान को दोबारा नोटिस करते हुए 10 दिनों के भीतर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का आदेश दिया है. फायर विभाग ने स्पष्ट कर दिया कि यदि तय समय सीमा के भीतर सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया तो संस्थान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकती है। 5 दिनों में दूसरी बाहर पहुंची जांच टीम.. एमरजैंसी एग्जिट और फायर सिस्टम में मिली कमियां निरीक्षक के दौरान अधिकारियों ने एमरजैंसी एग्जिट फायर अलार्म सिस्टम और सुरक्षा उपकरणों की विस्तार से जांच की. जांच में पाया गया है कि कई व्यवस्थाएं अभी अधूरी है और कुछ उपकरण पूरी तरह से कार्यशील नहीं है फायर विभाग के अनुसार किसी भी आपात स्थिति में बड़ी संख्या में छात्रों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए पर्याप्त निकासी मार्ग होना आवश्यक होता है. लेकिन संस्थान में एंट्री और एग्जिट की व्यवस्था अभी भी संतोषजनक नहीं पाई गई है. इसके अलावा फायर अलार्म सिस्टम में भी तकनीकी खामियां मिली है जिन्हें तत्काल ठीक करने के आवश्यकता बताई गई है फायर स्टैयर और डिक्टेटर सिस्टम पर सवाल अग्निशमन पदाधिकारी इंस्टिट्यूट कुमार ने बताया कि कोचिंग संस्थान में फायर स्टर निर्माण अभी तक पूरा नहीं किया गया है वही फायर डिटेकटर सिस्टम भी पूरी तरह ऑटोमेटिक बनाने का काम भी अधूरा है। हालांकि संस्थान की ओर से पंप हाउस की व्यवस्था की गई है लेकिन विभाग का कहना है कि यह मौजूदा मानकों के अनुरूप पर्याप्त नहीं अधिकारियों का मानना है कितने बड़े कोचिंग सेंटर में सुरक्षा व्यवस्थाओं की पूरी तरह आधुनिक अवसर चलित होनी चाहिए. कोचिंग संस्थानों में हजारों छात्र रोजाना पढ़ाई के लिए पहुंचते हैं ऐसे में किसी भी आपात स्थिति के दौरान सुरक्षित निकासी और त्वरित राहत व्यवस्था बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है. हाल ही के महीने में देश के विभिन्न शहरों में कोचिंग सेंटरों और व्यवसायिक इमारत में आग लगने की घटनाओं ने प्रशासन और अधिक सतर्क बना दिया है लखनऊ में हुए हालिया अग्निकांड के बाद कई राज्यों की सुरक्षा ऑडिट अभियान चलाया जा रहा है. विशेषज्ञों का मानना है की अग्नि सुरक्षा मानकों की अनदेखी किसी बड़े हद से को जन्म दे सकती है इसीलिए संस्थानों में केवल औपचारिकता पूरी करने के बजाय वास्तविक सुरक्षा उपायों का ध्यान देना बहुत ही जरूरी है. फायर विभाग ने खान ग्लोबल स्टडीज को सभी खामियां दूर करने के लिए अंतिम रूप से 10 दिनों तक का समय दिया है अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अगली जांच में यदि सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया तो नियमों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पटना के बोरिंग रोड स्थित खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग सेंटर में पिछले 15 दिनों के भीतर दूसरी बार अग्निशमन विभाग की टीम जांच के लिए पहुंची है. इससे पहले 7 जून को किए गए निरीक्षण में भी कई गंभीर खामियां सामने आई थी. उसे समय विभाग में संस्थान प्रबंधन को सिर्फ कलर सिस्टम फायर डिटेकटर, इमरजेंसी सिद्धियां और अन्य सुरक्षा उपकरणों को जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे. मंगलवार को हुई दोबारा जांच में अधिकारियों ने पाया कि कुछ सुधार कार्य शुरू तो किए गए हैं लेकिन अधिकांश व्यवस्थाएं अभी तक मानकों के अनुसार नहीं की गई है।
उत्तराखंड: वाहन चोर गिरोह पर पुलिस का कड़ा शिकंजा, आरोपी समेत चोरी के दो वाहन किए बरामद
मध्य प्रदेश: गंगा दशहरा पर उमड़ी भीड़, व्यवस्था पर उठे सवाल
उत्तर प्रदेश: रंजिश बनी मौत की वजह, बीच सड़क घेरकर अजय यादव की करी हत्या
उत्तर प्रदेश: बैंक यूनियन को मिला नया नेतृत्व, त्रिपाठी के केंद्रीय उपाध्यक्ष बनने पर दिखा उत्साह
मध्य प्रदेश: कॉलेज चलो अभियान के तहत जनसंपर्क तेज, छात्रों को उच्च शिक्षा से जोड़ने की पहल
मध्य प्रदेश: अंबेडकर जयंती रैली में हुआ बवाल, लोगों ने की न्याय की मांग
