Contact for Advertisement 9650503773


बिहार: मिठाई दुकानों पर हुई छापेमारी, नमूने जांच के लिए भेजे गए
 

- Photo by : social media

बिहार  Published by: Sanjay Kumar Verma , बिहार  Edited By: Kunal, Date: 24/06/2026 03:12:04 pm Share:
  • बिहार
  • Published by.: Sanjay Kumar Verma ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 24/06/2026 03:12:04 pm
Share:

संक्षेप

बिहार: वारिसलीगंज बाजार स्थित आधा दर्जन मिठाई दुकानों में खाद संरक्षा अधिकारी द्वारा मंगलवार को छापेमारी की गई।

विस्तार

बिहार: वारिसलीगंज बाजार स्थित आधा दर्जन मिठाई दुकानों में खाद संरक्षा अधिकारी द्वारा मंगलवार को छापेमारी की गई। इस क्रम में जांच के दौरान मिठाई बनाने में उपयोग होने वाले पनीर में मिलावट पाई गई।खाद्य संरक्षा अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि वारिसलीगंज बाजार के मिठाई दुकानों में मिलावटी मिठाई बेचने की सूचना मिली थी।सूचना के बाद आधा दर्जन दुकानों में छापेमारी की गई। छापेमारी के क्रम में वारिसलीगंज बस पड़ाव स्थित एक दुकान में बड़ी मात्रा में नकली पनीर बरामद किया गया। इसी प्रकार अन्य दुकानों में भी प्राप्त मिठाई पर लगाने वाला चांदी की परत की अर्क के स्थान पर अलमुनियम का परत लगाया मिला। जिसे तत्काल हटाने का निर्देश दुकानदार को दिया गया। अधिकारी ने बताया कि नकली पनीर बनाने के लिए दूध से क्रीम निकाल लिया जाता है और वजन बढ़ाने के उद्देश्य से अरारोट का मिश्रण मिलाकर पनीर तैयार किया जाता है। जिसमें संभव है कोई रासायनिक पदार्थ भी मिलाया जता है।जिसकी जांच की जाएगी।