Contact for Advertisement 9650503773


हरियाणा: वृद्ध महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपी किये गिरफ्तार 

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Mainpal , हरियाणा  Edited By: Kunal, Date: 09/06/2026 03:57:42 pm Share:
  • हरियाणा
  • Published by.: Mainpal ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 09/06/2026 03:57:42 pm
Share:

संक्षेप

हरियाणा: कनीना गांव चेलावास में जमीन विवाद को लेकर हुई वृद्ध महिला की हत्या के मामले में थाना शहर कनीना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन और आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

विस्तार

हरियाणा: कनीना गांव चेलावास में जमीन विवाद को लेकर हुई वृद्ध महिला की हत्या के मामले में थाना शहर कनीना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन और आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों की पहचान ऋतुराज निवासी बुडोली रेवाड़ी, विनोद तथा संदीप निवासी चेलावास के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी संदीप को रेलवे स्टेशन रेवाड़ी से गिरफ्तार किया गया, जबकि ऋतुराज और विनोद को बुडोली, रेवाड़ी से पकड़ा गया। तीनों आरोपितों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से संदीप और ऋतुराज को पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया, जबकि विनोद को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव चेलावास में एक ही परिवार के सदस्यों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते आरोपितों ने रात के समय वृद्ध महिला ओमपती (पत्नी स्वर्गीय राजसिंह) के घर पर कुल्हाड़ी, फरसा और लाठियों जैसे घातक हथियारों से हमला कर दिया।

हमले में ओमपती गंभीर रूप से घायल हो गईं और लहूलुहान अवस्था में कमरे में गिर पड़ीं। घटना की सूचना मिलने पर मृतका के जेठ सुरेंद्र मौके पर पहुंचे, लेकिन आरोपितों ने उन पर भी हमला करने का प्रयास किया। सुरेंद्र ने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई और पुलिस सहायता नंबर 112 पर घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना शहर कनीना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल महिला को नागरिक अस्पताल कनीना में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीजीआईएमएस रोहतक रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शिकायतकर्ता सुरेंद्र के बयान के आधार पर थाना शहर कनीना में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने मामले में अब तक कुल छह आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।


Featured News