Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: राणापुर में होली धुलेंडी फाग उत्सव को लेकर नगर की बैठक आयोजित

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Mujaffar Khan Shaikh , Date: 20/02/2026 05:11:13 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Mujaffar Khan Shaikh ,
  • Date:
  • 20/02/2026 05:11:13 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी फाग उत्सव का आयोजन किया जाना है जिसमे 2 बैठक आयोजित का जा चुकी है । इन बैठक में रखे गए प्रस्ताव पर आम सहमति बनाने हेतु बैठक की गई । जिसमे इस बार खाटू श्याम परिवार द्वारा उत्सव को भक्तिमय बनाने का प्रस्ताव रखा गया व नगर की सार्वजनिक बैठक का आयोजन किया गया ।

विस्तार

मध्य प्रदेश: हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी फाग उत्सव का आयोजन किया जाना है जिसमे 2 बैठक आयोजित का जा चुकी है । इन बैठक में रखे गए प्रस्ताव पर आम सहमति बनाने हेतु बैठक की गई । जिसमे इस बार खाटू श्याम परिवार द्वारा उत्सव को भक्तिमय बनाने का प्रस्ताव रखा गया व नगर की सार्वजनिक बैठक का आयोजन किया गया । जिसमें श्याम हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी होली धुलेंडी फाग उत्सव यात्रा का आयोजन किया जावेगा है। जिसमे प्रस्ताव  कार्यक्रम के मुताबित यात्रा स्वर्णकार समाज के श्रीरामजी मंदिर से आरम्भ होकर बस स्टैंड पर समापन होगा । बाबा खाटू श्यामजी बग्गी में नगर भ्रमण करेंगे । यात्रा में सूखे रंग से होली खेली जावेगी। पक्के रंग पूर्णतः प्रतिबंध रहेंगे । सब लोग मर्यादित रूप में साधारण होली का आनंद लेंगे ।
महिलाओं व पुरूष की व्यवस्था अलग अलग की गई है । एवम खासकर नशा करने वालो को इस आयोजन से दूर रखने का प्रस्ताव रखा गया है । 

स्वल्पाहार व ठंडाई  की व्यवस्था भी रखी गई है । बेंड ढोल व खाटू श्याम जी के भजन यात्रा को धर्ममयी बनाएंगे । मनोहर सोनी ने संचालन करते हुये सभी के प्रस्तावों को उपस्थित लोगों को बताया गया । इस आयोजन के प्रस्तावों पर अंतिम निर्णय के लिये आगामी 22 फरवरी रविवार की शाम 8 बजे स्थान सोनी गली हँसमुख लाल सोनी के निवास के बाहर बैठक का आयोजन होगा । जिसमें नगर के गणमान्य नागरिकों से अपने सुझाव भी लिए जाकर फाग उत्सव यात्रा को भव्य बनाने हेतु एवम नगर की मातृशक्ति को भी बैठक में उपस्थित रहने का आमंत्रण दिया गया । इस बैठक में आयोजन के सभी कार्यक्रम के प्रस्ताव को निर्धारित किया जावेगा । इस बैठक में नगरपरिषद अध्यक्ष दीपमाला नलवाया ने कहा की नगर परिषद इस आयोजन में भरपूर सहयोग करेगी । कार्यक्रम का संचालन व आभार मनोहर सोनी ने किया । साथ नगर के प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे ।

Related News

मध्य प्रदेश: राणापुर में आदिवासी समाज एकजुट: दहेज सीमा तय, विदेशी शराब और डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध का फैसला

दिल्ली: सीवर सफाई में लगातार मर रहे मजदूर: दुनिया मशीनों से आगे, भारत अब भी पीछे क्यों?

उत्तर प्रदेश: अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, कई आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश: राणापुर में आदिवासी समाज की विशाल बैठक: दहेज, शराब और डीजे जैसी कुरीतियों पर प्रतिबंध का सामूहिक निर्णय

बिहार: रोसड़ा अनुमंडल में नवनिर्मित शक्ति धाम खाटू श्याम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा

उत्तर प्रदेश: ड्यूटी के दौरान होमगार्ड व सिपाही का मनोरंजन, यातायात व्यवस्था हुई प्रभावित


Featured News