-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: राणापुर के युवा भाजपा कार्यकर्ता अविनाश पंड्या को मिली बड़ी जिम्मेदारी
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री हेमंत खंडेलवाल एवं सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश संयोजक श्री सुयश त्यागी के निर्देशानुसार, झाबुआ जिलाध्यक्ष भानू भूरिया की अनुशंसा तथा सोशल मीडिया संभाग प्रभारी
विस्तार
मध्य प्रदेश: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री हेमंत खंडेलवाल एवं सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश संयोजक श्री सुयश त्यागी के निर्देशानुसार, झाबुआ जिलाध्यक्ष भानू भूरिया की अनुशंसा तथा सोशल मीडिया संभाग प्रभारी श्री अंकित परमार एवं संभाग सह प्रभारी श्री दीपक कुमार भगवान की सहमति से जिला सोशल मीडिया विभाग के जिला संयोजक रवि सूर्यवंशी द्वारा जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। इस दौरान विजय वसुनिया, भावेश सिंगाड, आशुतोष राठौड़ एवं जयराज भट्ट को जिला सहसंयोजक नियुक्त किया गया। वहीं 6 सदस्यीय टीम में राणापुर के युवा, सक्रिय एवं जुझारू भाजपा कार्यकर्ता अविनाश पंड्या को सदस्य के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। अविनाश पंड्या लंबे समय से संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने एवं सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनकी मेहनत, समर्पण एवं संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन पर विश्वास जताते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी नियुक्ति से राणापुर सहित पूरे जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने इसे युवाओं के बढ़ते नेतृत्व और संगठन में उनकी मजबूत भागीदारी का प्रमाण बताते हुए अविनाश पंड्या को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। माना जा रहा है कि उनकी नियुक्ति से सोशल मीडिया विभाग को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा संगठन की गतिविधियों का व्यापक प्रचार-प्रसार होगा।
