-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: शादी के दबाव में प्रेमिका की करी हत्या, आरोपी को 48 घंटे में किया गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: पंडोखर थाना क्षेत्र में नदी में मिले अज्ञात महिला के शव की गुत्थी को पुलिस ने 48 घंटे में सुलझाते हुए हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विस्तार
मध्य प्रदेश: पंडोखर थाना क्षेत्र में नदी में मिले अज्ञात महिला के शव की गुत्थी को पुलिस ने 48 घंटे में सुलझाते हुए हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार अवैध संबंधों और शादी के दबाव के चलते आरोपी ने महिला की हत्या कर शव नदी में फेंक दिया था। पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे एवं एसडीओपी भांडेर पूनमचंद यादव के मार्गदर्शन में पंडोखर थाना पुलिस ने मामले का खुलासा किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी वंटी दोहरे निवासी मैथाना पाली, इंदरगढ़ जिला दतिया सूरत की एक फैक्ट्री में काम करता था। वहीं उसकी पहचान जौनपुर निवासी अंजली परिवर्तित नाम से हुई। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और अवैध संबंध बन गए। आरोपी पहले से विवाहित था, जबकि महिला भी दो बच्चों की मां थी और पति से अलग रह रही थी। बताया गया है कि समय के साथ महिला आरोपी पर शादी का दबाव बनाने लगी और उसकी पत्नी को छोड़कर साथ रहने की बात कहने लगी। आरोपी द्वारा दूरी बनाने पर महिला ने फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर आरोपी की पत्नी को अश्लील मैसेज और धमकियां भेजना शुरू कर दिया। इसकी शिकायत पहले ही थाना भांडेर में दर्ज कराई गई थी। पुलिस के अनुसार 23 मई को महिला सूरत से दतिया पहुंची और पंडोखर में आरोपी से मिली। आरोपी उसे बातचीत के बहाने पुहज नदी के पुराने पुल के पास ले गया। वहां आरोपी ने महिला का मोबाइल चेक किया तो उसमें पत्नी से संबंधित आपत्तिजनक वीडियो और फर्जी इंस्टाग्राम आईडी मिली। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर महिला ने शादी का दबाव बनाया और धमकी दी, जिससे गुस्साए आरोपी ने उसकी चुन्नी से गला घोंट दिया। इसके बाद बेहोशी की हालत में उसे पुल से नीचे नदी में फेंक दिया, जहां डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी ने महिला के दोनों मोबाइल फोन तोड़कर नदी में फेंक दिए। 25 मई को नदी में महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। सूचना पर थाना प्रभारी रिपुदमन सिंह राजावत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बाद में एफएसएल अधिकारी, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और साइबर सेल ने भी जांच की। तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर महिला की पहचान की गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने हत्या की धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने हत्या करना स्वीकार कर लिया। उसकी निशानदेही पर मृतका का बैग और घटना के समय पहने कपड़े भी बरामद किए गए हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। सेंवढ़ा बायपास पर गांजा तस्कर गिरफ्तार 1 किलो 298 ग्राम गांजा जब्त, आरोपी न्यायालय में पेश सिविल लाइन थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध गांजा तस्करी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 1 किलो 298 ग्राम गांजा जब्त किया गया है। पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी आकांक्षा जैन के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि सेंवढ़ा बायपास रोड स्थित झिर का बाग के पास एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ लेकर खड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी रतिराम कुशवाह पुत्र दयाराम कुशवाह उम्र 46 वर्ष निवासी बड़ोनी, दतिया को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 1 किलो 298 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। कार्रवाई में थाना प्रभारी वैभव गुप्ता, उप निरीक्षक अमित ओसारे, उप निरीक्षक अमित कुमार सहित पुलिस टीम की भूमिका रही।
उत्तर प्रदेश: 29-30 मई को आंधी-तूफान का अलर्ट, जिला प्रशासन ने जारी की चेतावनी
गुजरात: तांबा चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई से क्षेत्र में मिली राहत
राजस्थान: 38वें श्याम महोत्सव से पहले निकाली गई भव्य कलशयात्रा, भक्तिमय माहौल
मध्य प्रदेश: ईद-उल-अज़हा पर राहुल नवरंग ने दी देश-प्रदेशवासियों को मुबारकबाद
मध्य प्रदेश: भीषण गर्मी के बीच ABVP की पहल, राहगीरों के लिए लगाई निःशुल्क ठंडे पेयजल की प्याऊ
उत्तराखंड: नितिन नवीन के दौरे से पहले भाजपा में बैठकों की हलचल तेज, संगठनात्मक रणनीति पर मंथन
