-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: इंदरगढ़ में माँ शीतला क्रिकेट प्रीमियर लीग सीजन-2 का आयोजन, अंडर-16 बालक-बालिका टीमें लेंगी भाग
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: शहीद भगत सिंह युवा मंडल इंदरगढ़ एवं महारानी लक्ष्मीबाई महिला मंडल इंदरगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में "माँ शीतला क्रिकेट प्रीमियर लीग सीजन-2" का भव्य आयोजन 24 जून 2026 को किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन डॉ.
विस्तार
मध्य प्रदेश: शहीद भगत सिंह युवा मंडल इंदरगढ़ एवं महारानी लक्ष्मीबाई महिला मंडल इंदरगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में "माँ शीतला क्रिकेट प्रीमियर लीग सीजन-2" का भव्य आयोजन 24 जून 2026 को किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम, दतिया रोड इंदरगढ़ में शाम 4 बजे से प्रारंभ होगा। आयोजकों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार प्रतियोगिता अंडर-16 बालक वर्ग एवं बालिका वर्ग के लिए आयोजित की जा रही है। टूर्नामेंट में विजेता टीम को ₹5100 तथा उपविजेता टीम को ₹2100 की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।प्रतियोगिता के सफल आयोजन की जिम्मेदारी शहीद भगत सिंह युवा मंडल एवं महारानी लक्ष्मीबाई महिला मंडल द्वारा संभाली जा रही है। आयोजन समिति के सदस्य गौरव गुर्जर (सेरसा) ने अधिक से अधिक खिलाड़ियों एवं टीमों से प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की है। टूर्नामेंट के लिए पंजीयन कार्य जारी है। इच्छुक खिलाड़ी एवं टीमें निर्धारित संपर्क सूत्रों के माध्यम से अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान निर्धारित नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा तथा सभी खिलाड़ियों का आयु सत्यापन आवश्यक रहेगा यह प्रतियोगिता क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का बेहतर मंच प्रदान करेगी तथा खेल भावना को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
उत्तराखंड: वाहन चोर गिरोह पर पुलिस का कड़ा शिकंजा, आरोपी समेत चोरी के दो वाहन किए बरामद
मध्य प्रदेश: गंगा दशहरा पर उमड़ी भीड़, व्यवस्था पर उठे सवाल
उत्तर प्रदेश: रंजिश बनी मौत की वजह, बीच सड़क घेरकर अजय यादव की करी हत्या
उत्तर प्रदेश: बैंक यूनियन को मिला नया नेतृत्व, त्रिपाठी के केंद्रीय उपाध्यक्ष बनने पर दिखा उत्साह
मध्य प्रदेश: कॉलेज चलो अभियान के तहत जनसंपर्क तेज, छात्रों को उच्च शिक्षा से जोड़ने की पहल
मध्य प्रदेश: अंबेडकर जयंती रैली में हुआ बवाल, लोगों ने की न्याय की मांग
