-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: 90% से अधिक अंक लाने वाले मेधावी छात्र और छात्राओं का होगा सम्मान
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: पोरसा में मुरैना जिले के अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन इकाई पोरसा की एक महत्वपूर्ण बैठक संत वाटिका स्थित सेठ गोरेलाल उदल प्रसाद धर्मशाला में आयोजित की गई।
विस्तार
मध्य प्रदेश: पोरसा में मुरैना जिले के अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन इकाई पोरसा की एक महत्वपूर्ण बैठक संत वाटिका स्थित सेठ गोरेलाल उदल प्रसाद धर्मशाला में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने एवं समाज हित में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में निर्णय लिया गया कि वर्ष 2026 में हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा में 90 प्रतिशत अथवा उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले वैश्य समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को 29 तारीख को शाम छह बजे संत वाटिका में आयोजित समारोह में सम्मानित किया जाएगा। संगठन ने कहा कि यह सम्मान समारोह विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा। बैठक में समाज संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने पर भी विस्तृत चर्चा हुई तथा समाजहित में कई प्रस्ताव पारित किए गए। इस अवसर पर हरिशंकर गुप्ता, बालकिशन वर्मा, रामसेवक गुप्ता, दिनेशचंद्र गुप्ता, राकेश जैन, राजकुमार गर्ग, धर्मेंद्र जैन, महेशचंद्र पेगोरिया, दिलीप कुमार जैन, राधाकृष्ण गुप्ता, महावीर जैन, किशन बंसल, डॉ. अनिल गुप्ता, माधव गांगिल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश: 29-30 मई को आंधी-तूफान का अलर्ट, जिला प्रशासन ने जारी की चेतावनी
गुजरात: तांबा चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई से क्षेत्र में मिली राहत
राजस्थान: 38वें श्याम महोत्सव से पहले निकाली गई भव्य कलशयात्रा, भक्तिमय माहौल
मध्य प्रदेश: ईद-उल-अज़हा पर राहुल नवरंग ने दी देश-प्रदेशवासियों को मुबारकबाद
मध्य प्रदेश: भीषण गर्मी के बीच ABVP की पहल, राहगीरों के लिए लगाई निःशुल्क ठंडे पेयजल की प्याऊ
उत्तराखंड: नितिन नवीन के दौरे से पहले भाजपा में बैठकों की हलचल तेज, संगठनात्मक रणनीति पर मंथन
