Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: ईद-उल-अज़हा पर राहुल नवरंग ने दी देश-प्रदेशवासियों को मुबारकबाद

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Fulchand Malviya , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 28/05/2026 04:20:40 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Fulchand Malviya ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 28/05/2026 04:20:40 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: ईद-उल-अज़हा के पावन अवसर पर मिशन महाराजा बली सेना संगठन की ओर से राहुल नवरंग ने देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं ईद की मुबारकबाद दी है।

विस्तार

मध्य प्रदेश: ईद-उल-अज़हा के पावन अवसर पर मिशन महाराजा बली सेना संगठन की ओर से राहुल नवरंग ने देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं ईद की मुबारकबाद दी है। उन्होंने इस अवसर पर समाज में आपसी भाईचारे, शांति और सद्भाव को मजबूत करने की अपील की। अपने संदेश में राहुल नवरंग ने कहा कि ईद-उल-अज़हा का पर्व त्याग, समर्पण और मानवता की निस्वार्थ सेवा का संदेश देता है। यह त्योहार हमें यह सीख देता है कि समाज में एक-दूसरे के प्रति सहयोग, प्रेम और समानता की भावना को बनाए रखना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने के लिए सभी नागरिकों को मिल-जुलकर कार्य करना चाहिए और समाज में अमन-चैन कायम रखना चाहिए। साथ ही उन्होंने सभी लोगों के सुखी, स्वस्थ और समृद्ध जीवन की कामना भी कीमिशन महाराजा बली सेना संगठन की ओर से दिए गए इस संदेश में कहा गया कि ऐसे पर्व हमें सामाजिक एकता और सौहार्द की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं और हमें मानवता के मार्ग पर चलने का संदेश प्रदान करते हैं।