-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, विधायक ने किया सड़क का लोकार्पण
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: पोरसा जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत भदावली में आज विकास कार्यों को नई गति देते हुए क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र रामनारायण सखवार ने 5 लाख रुपये की लागत से निर्मित सीसी रोड का विधिवत लोकार्पण किया।
विस्तार
मध्य प्रदेश: पोरसा जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत भदावली में आज विकास कार्यों को नई गति देते हुए क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र रामनारायण सखवार ने 5 लाख रुपये की लागत से निर्मित सीसी रोड का विधिवत लोकार्पण किया। यह सड़क पुजारी के दरवाजे से मुन्ना लाल के दरवाजे तक बनाई गई है, जिससे ग्रामवासियों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान विधायक देवेंद्र रामनारायण सखवार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, पानी और मूलभूत सुविधाओं का विकास उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि गांवों में बेहतर सड़क निर्माण होने से लोगों को बारिश के समय कीचड़ और जलभराव जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी तथा ग्रामीण विकास को मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम में विधायक के साथ मोनू सिंह तोमर विधानसभा प्रभारी अंबा, ग्राम पंचायत के सरपंच, रोजगार सहायक, सेक्रेटरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने पर खुशी व्यक्त करते हुए विधायक एवं पंचायत प्रतिनिधियों का आभार जताया। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से इस मार्ग के निर्माण की मांग की जा रही थी। सड़क बनने से अब बच्चों को स्कूल जाने, किसानों को कृषि कार्यों के लिए आवागमन तथा आम लोगों को दैनिक कार्यों में सुविधा प्राप्त होगी। लोकार्पण के अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने विधायक का स्वागत किया तथा क्षेत्र में निरंतर विकास कार्य कराए जाने की सराहना की। कार्यक्रम पूरे उत्साह और जनसमर्थन के साथ संपन्न हुआ।
उत्तर प्रदेश: 29-30 मई को आंधी-तूफान का अलर्ट, जिला प्रशासन ने जारी की चेतावनी
गुजरात: तांबा चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई से क्षेत्र में मिली राहत
राजस्थान: 38वें श्याम महोत्सव से पहले निकाली गई भव्य कलशयात्रा, भक्तिमय माहौल
मध्य प्रदेश: ईद-उल-अज़हा पर राहुल नवरंग ने दी देश-प्रदेशवासियों को मुबारकबाद
मध्य प्रदेश: भीषण गर्मी के बीच ABVP की पहल, राहगीरों के लिए लगाई निःशुल्क ठंडे पेयजल की प्याऊ
उत्तराखंड: नितिन नवीन के दौरे से पहले भाजपा में बैठकों की हलचल तेज, संगठनात्मक रणनीति पर मंथन
