-
☰
महाराष्ट्र: माँ विंध्यवासिनी धाम पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, विधि-विधान से किया पूजन
- Photo by : social media
संक्षेप
महाराष्ट्र: मिर्जापुर माँ विंध्यवासिनी धाम में मंगलवार को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान से दर्शन-पूजन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
विस्तार
महाराष्ट्र: मिर्जापुर माँ विंध्यवासिनी धाम में मंगलवार को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान से दर्शन-पूजन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विंध्य कॉरिडोर में चल रहे विशेष धार्मिक अनुष्ठान में भी शामिल हुए। नवरात्र के पावन अवसर पर यहां नौ दिनों तक दुर्गा सप्तशती पाठ, भगवती स्तुति एवं मंत्र जाप का आयोजन किया जा रहा है। यह विशेष अनुष्ठान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के नेतृत्व में संपन्न कराया जा रहा है, जिसमें आचार्य अनुपम महाराज द्वारा वैदिक विधि-विधान के साथ पूजन कराया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री ने श्रद्धा भाव से आरती-पूजन किया। आचार्य अनुपम महाराज ने आचमन व स्वस्तिवाचन के साथ उनका स्वागत किया तथा आशीर्वचन देते हुए प्रदेश की उन्नति और खुशहाली की कामना की।
उत्तर प्रदेश: रामनवमी आयोजन से पहले महेश्वरी धाम की सुरक्षा समीक्षा
उत्तर प्रदेश: शिवसेना का नवरात्र कार्यक्रम, सामूहिक व्रत व महाआरती की गई आयोजित
महाराष्ट्र: पेट्रोल संकट की अफवाह से पंपों पर लगी लंबी कतारें
राजस्थान: वाणी जैन के जन्मोत्सव पर निःशुल्क शतरंज कक्षाएं, बच्चों में उत्साह का माहौल
उत्तर प्रदेश: बरेली तहसील में फर्जी आदेश कांड, पेशकार को किया गया सस्पेंड