Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: मिलावटी दूध की सूचना पर 475 लीटर दूध नष्ट, नमूने जांच को भेजे

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Avnish Kumar Goyal , Date: 20/02/2026 03:21:06 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Avnish Kumar Goyal ,
  • Date:
  • 20/02/2026 03:21:06 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: बानसूर जिला कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य विभाग की टीम ने बुधवार देर शाम रसीदपुर रोड के पास जिंदू की ढाणी स्थित एक दूध संकलन केंद्र पर मिलावटी दूध की सूचना के आधार पर कार्रवाई की।

विस्तार

राजस्थान: बानसूर जिला कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य विभाग की टीम ने बुधवार देर शाम रसीदपुर रोड के पास जिंदू की ढाणी स्थित एक दूध संकलन केंद्र पर मिलावटी दूध की सूचना के आधार पर कार्रवाई की। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय सिंह के नेतृत्व में पहुंची टीम ने संकलन केंद्र के संचालक से जांच के दौरान पूछताछ की। प्रारंभ में संचालक द्वारा सहयोग नहीं किया गया। इसी दौरान परिजनों द्वारा छत के रास्ते करीब 275 लीटर दूध टैंकों में भरकर बाहर निकालने का प्रयास किया गया, जिसे टीम ने मौके पर ही नष्ट करवा दिया। जांच के दौरान टीम को करीब 200 लीटर संदिग्ध दूध भी मिला, जिसे नष्ट किया गया। टीम ने दूध के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं। मौके पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी सीमा कुमारी, प्रभारी खाद्य अधिकारी दीपक यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बताया कि दूध संकलन केंद्र के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related News

मध्य प्रदेश: राणापुर में आदिवासी समाज एकजुट: दहेज सीमा तय, विदेशी शराब और डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध का फैसला

दिल्ली: सीवर सफाई में लगातार मर रहे मजदूर: दुनिया मशीनों से आगे, भारत अब भी पीछे क्यों?

उत्तर प्रदेश: अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, कई आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश: राणापुर में आदिवासी समाज की विशाल बैठक: दहेज, शराब और डीजे जैसी कुरीतियों पर प्रतिबंध का सामूहिक निर्णय

बिहार: रोसड़ा अनुमंडल में नवनिर्मित शक्ति धाम खाटू श्याम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा

उत्तर प्रदेश: ड्यूटी के दौरान होमगार्ड व सिपाही का मनोरंजन, यातायात व्यवस्था हुई प्रभावित


Featured News