Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: इमैनुएल मिशन स्कूल में दंत स्वास्थ्य शिविर, 365 मरीजों को मिला निःशुल्क लाभ

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Pramod Kumar Bansal , राजस्थान  Edited By: Kunal, Date: 20/04/2026 03:36:13 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Pramod Kumar Bansal ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 20/04/2026 03:36:13 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: कोटपुतली में 18 अप्रैल 2026 मौखिक स्वास्थ्य माह के अवसर पर इमैनुएल मिशन सेकेंडरी स्कूल, कोटपुतली में एक निःशुल्क दंत स्वच्छता एवं जांच शिविर का आयोजन किया गया।

विस्तार

राजस्थान: कोटपुतली में 18 अप्रैल 2026 मौखिक स्वास्थ्य माह के अवसर पर इमैनुएल मिशन सेकेंडरी स्कूल, कोटपुतली में एक निःशुल्क दंत स्वच्छता एवं जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर एकलव्य डेंटल कॉलेज एवं अस्पताल, कोटपुतली के पीरियडॉन्टोलॉजी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. आरिफ सिद्दीकी के नेतृत्व में आयोजित हुआ।

इस शिविर में कुल 365 मरीजों (छात्र-छात्राओं एवं कर्मचारियों) की दंत जांच की गई। डॉक्टरों की टीम ने सभी को मौखिक स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए सही ब्रशिंग तकनीक और दांतों की देखभाल के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। इस अभियान में डॉ. प्रिया सोनी, डॉ. ईशांत अग्रवाल, डॉ. आयुषी भारद्वाज, डॉ. दृष्टि महापात्र, डॉ. आर्यन सिंह, आयुषी जैन एवं योगेश ने सक्रिय योगदान दिया।

विद्यालय प्रबंधन ने पूरी टीम के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए उनके समर्पण, समय और प्रयासों की सराहना की। विशेष रूप से एकलव्य डेंटल कॉलेज एवं अस्पताल, कोटपुतली के उप-प्रधानाचार्य डॉ. कमल गर्ग का आभार व्यक्त किया गया, जिनकी प्रेरणा, मार्गदर्शन एवं सहयोग से यह सामाजिक सेवा कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।विद्यालय प्रशासन ने भविष्य में भी इस प्रकार के जनहितकारी स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन की आशा व्यक्त की।