Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: धनोप माताजी मंदिर में ‘एक शाम धनोप माता के नाम’ भजन संध्या का भव्य आयोजन

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Pappu Lal Sharma , राजस्थान  Edited By: Namita Chauhan, Date: 30/05/2026 03:18:17 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Pappu Lal Sharma ,
  • Edited By.: Namita Chauhan,
  • Date:
  • 30/05/2026 03:18:17 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: धनोप माताजी मंदिर प्रांगण में गुर्जर धर्मशाला के सामने रविवार को रात्रि 8 बजे से "एक शाम धनोप माता के नाम" विशाल भजन संध्या का भव्य आयोजन किया जाएगा।

विस्तार

राजस्थान: धनोप माताजी मंदिर प्रांगण में गुर्जर धर्मशाला के सामने रविवार को रात्रि 8 बजे से "एक शाम धनोप माता के नाम" विशाल भजन संध्या का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर्नाटक के राज्यपाल के ओएसडी शंकर लाल गुर्जर करेंगे, जबकि मुख्य अतिथि शाहपुरा विधायक लालाराम बैरवा होंगे। भजन संध्या में प्रदेशभर के प्रसिद्ध भजन गायक, लोक कलाकार, नृत्यांगनाएं एवं म्यूजिकल ग्रुप अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर करेंगे। कार्यक्रम में गोकुल शर्मा, राजू रावल, पुरण गुर्जर, प्रेमशंकर जाट, श्रवण राछेटी, प्रकाश माली, प्रभु गदारिया, धर्मराज मेजा, माया गुर्जरी, प्रियंका विश्वकर्मा, बबलु राजस्थानी, आयुष आकोला, सोनू गुर्जर, लादु गुर्जर, धनराज कोशिथल, मनीष खोईवाल, बनवारी सेन सहित अनेक कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इसके अलावा राखी-हंसा, काजल-कृष्णा, रिंकू शर्मा, कॉमेडी कलाकार रमेश कुमावत, दिनेश छैला, सांवर सेन, कमल ठाला सहित कई कलाकार मंच साझा करेंगे।

 

कार्यक्रम का संचालन विनोद शर्मा, बबलु शर्मा एवं राजा बाबू सैनी करेंगे। वहीं नृत्यांगना पायल आसींद, शालु नागौरी, पिंकी कोटा, मुस्कान कोटा, ममता आसींद, सोनू सैनी, सुमन प्रतापत, राधिका भीमगढ़, एंजल भीलवाड़ा, रियाना एवं शिला रंगीली भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी। भजन संध्या में न्यू राजस्थानी म्यूजिकल ग्रुप चैनसुख जांगिड़, चामुंडा म्यूजिकल ग्रुप मनीष टेलर, गोपाल म्यूजिकल ग्रुप विजयनगर, कृष्णा म्यूजिकल ग्रुप विजयनगर, श्री देव म्यूजिकल ग्रुप सुरेश वैष्णव सहित विभिन्न म्यूजिकल टीमों द्वारा लाइव संगीत प्रस्तुत किया जाएगा। आयोजन समिति ने समस्त कलाकारों, संगीत प्रेमियों एवं श्रद्धालुओं को कार्यक्रम में सादर आमंत्रित किया है।


Featured News