Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: मेवाड़ के प्रसिद्ध शनि धाम आली मेले में भव्य राजस्थानी सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोक कलाकारों ने बिखेरा जलवा

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Bharat Bunkar , राजस्थान  Edited By: Kunal, Date: 20/04/2026 01:29:45 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Bharat Bunkar ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 20/04/2026 01:29:45 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान:  मेवाड़ के प्रसिद्ध शनिधाम श्री शनि महाराज आली के तीन दिवसीय वार्षिक मेले में श्री शनि महाराज आली प्रबंध कार्यकारिणी कमेटी के तत्वाधान में राजस्थानी आर्केस्ट्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया

विस्तार

राजस्थान:  मेवाड़ के प्रसिद्ध शनिधाम श्री शनि महाराज आली के तीन दिवसीय वार्षिक मेले में श्री शनि महाराज आली प्रबंध कार्यकारिणी कमेटी के तत्वाधान में राजस्थानी आर्केस्ट्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया कपासन,18/04/2026 श्री शनिमहाराज आली मेले में लोक कलाकारों ने आकर्षक प्रस्तुतियां दीं, जिसमें भवाई नृत्य मुख्य आकर्षण रहा। श्री शनि महाराज आली प्रबंध कार्यकारिणी कमेटी के सचिव कालू सिंह चौहान ने बताया कि मेले के दूसरे दिन रंगमंच पर चामुंडा म्यूजिकल ग्रुप और महाकाल ग्रुप कोटा ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। महाकाल डांस ग्रुप के भवाई नृत्य कलाकार महावीर मेहता ने विशेष प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने सिर पर 9 कांच के गिलास और पानी की चरी रखकर, फिर उस पर दो गैस सिलेंडर रखकर नृत्य किया।इस दौरान महावीर मेहता ने

तलवारों और कांच के टुकड़ों पर भी नृत्य किया। साथ ही पलकों से सुई उठाने का करतब भी दिखाया। महाकाल डांस ग्रुप ने घूमर सहित कई अन्य राजस्थानी नृत्य प्रस्तुत किए। समीर सरगम कोटा ने राजस्थानी गीत गाए।चामुंडा म्यूजिकल ग्रुप के रमेश कुमावत और उनके साथी कलाकारों ने कॉमेडी से दर्शकों का मनोरंजन किया। काजल मेहरा, कृष्णा भीलवाड़ा, कोमल रंगीली, पिंकी कोटा और मुस्कान कोटा ने भी आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक अर्जुन लाल जीनगर थे। विशिष्ट अतिथियों में पूर्व विधायक बद्री लाल जाट, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दिनेश पाराशर, शनि महाराज भाजपा मंडल अध्यक्ष रतन नाथ योगी, सरपंच संघ अध्यक्ष प्रकाश चौधरी, भूपाल सागर महिला मोर्चा अध्यक्ष शोभा जाट और युवा मोर्चा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मोहन लाल जाट रहे। प्रबंध कार्यकारिणी अध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह ने विधायक से कपासन से सांवलियाजी मार्ग को फोरलेन करवाने, बाई पास मार्ग निकलवाने और मेले के लिए सरकारी अनुदान दिलवाने की मांग रखी। कमेटी अध्यक्ष सहित सचिव कालू सिंह, मंत्री छगन गुर्जर और कोषाध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया।

Related News

उत्तर प्रदेश: जलालपुर तहसील में WES को लेकर हंगामा, प्राइवेट कर्मचारी पर लगाए गंभीर आरोप

राजस्थान: इमैनुएल मिशन स्कूल में दंत स्वास्थ्य शिविर, 365 मरीजों को मिला निःशुल्क लाभ

राजस्थान: राजकन्या (योगिता) क BPS राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी, पत्रकारिता जगत में खुशी की लहर

मध्य प्रदेश: बसपा ने रवि गौतम को सौंपी भीतरवार विधानसभा महासचिव की जिम्मेदारी, संगठन विस्तार पर जोर

उत्तर प्रदेश: करंडा क्षेत्र में किशोरी की हत्या से तनाव, ग्रामीणों में आक्रोश, जांच में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” के तहत बड़ा धार्मिक आयोजन, महादेवा शिव मंदिर में हुआ रुद्राभिषेक व दीप उत्सव


Featured News