-
☰
No image found.
राजस्थान: रीयांबड़ी क्षेत्र में पेयजल व्यवस्थाओं का निरीक्षण, कई कार्य संतोषजनक पाए गए
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: जिले के उपखंड क्षेत्र रीयांबड़ी में पेयजल व्यवस्था एवं ग्रीष्मकालीन आकस्मिक कार्यों की स्थिति का जायजा लेने के लिए प्रशासनिक टीम द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पीएचईडी के अधीन चल रहे कार्यों तथा पूर्ण किए जा
विस्तार
राजस्थान: जिले के उपखंड क्षेत्र रीयांबड़ी में पेयजल व्यवस्था एवं ग्रीष्मकालीन आकस्मिक कार्यों की स्थिति का जायजा लेने के लिए प्रशासनिक टीम द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पीएचईडी के अधीन चल रहे कार्यों तथा पूर्ण किए जा चुके कार्यों की समीक्षा की गई। ग्राम थांवला में नहर जल पम्पहाउस का निरीक्षण किया गया, जहां प्रतिदिन लगभग 0.7 एमएलडी पानी प्राप्त हो रहा है, जबकि कुल मांग 2.5 एमएलडी है। विभागीय प्रतिनिधियों ने बताया कि भेरूंदा एवं रीयांबड़ी नहर परियोजना के अंतिम छोर पर स्थित हैं, जिसके कारण इन क्षेत्रों को सीमित मात्रा में 2-3 एमएलडी नहर जल प्राप्त हो रहा है। थांवला गांव के रेणीवालों की ढाणी में हैंडपंप मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया गया, जो संतोषजनक पाया गया। गांव में वर्तमान में कुल 44 हैंडपंप कार्यशील हैं। इसके अतिरिक्त थांवला के आसपास के कई हैंडपंपों का भी निरीक्षण किया गया, जो सभी चालू अवस्था में पाए गए। जठालिया मोहल्ला, थांवला के पास पाइपलाइन लीकेज मरम्मत कार्य की भी जांच की गई, जहां टीम द्वारा तीन लीकेज को ठीक किया गया। इसके साथ ही ग्रीष्मकालीन आकस्मिक कार्य 2026-27 के अंतर्गत स्वीकृत ट्यूबवेल गहरीकरण कार्य का निरीक्षण ग्राम शेखपुरा, सूदवार एवं जसवंतपुरा में किया गया, जो कार्यशील पाया गया। वर्तमान में भेरूंदा एवं थांवला क्षेत्र में जल आपूर्ति मुख्यतः भूजल स्रोतों जैसे ओपनवेल एवं ट्यूबवेल पर आधारित है। उपखंड पादूकलां के अंतर्गत इन क्षेत्रों में कुल 180 ट्यूबवेल एवं 1197 हैंडपंप कार्यरत हैं। साथ ही जल जीवन मिशन के तहत रीयांबड़ी, पादूकलां, थांवला एवं भेरूंदा में पाइपलाइन बिछाने का कार्य प्रगति पर है। निरीक्षण के दौरान उपखंड अधिकारी रिया, पीएचईडी के अधिकारी एवं कर्मचारी सहित संबंधित विभागों के कार्मिक उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश: जलालपुर तहसील में WES को लेकर हंगामा, प्राइवेट कर्मचारी पर लगाए गंभीर आरोप
राजस्थान: इमैनुएल मिशन स्कूल में दंत स्वास्थ्य शिविर, 365 मरीजों को मिला निःशुल्क लाभ
मध्य प्रदेश: बसपा ने रवि गौतम को सौंपी भीतरवार विधानसभा महासचिव की जिम्मेदारी, संगठन विस्तार पर जोर
उत्तर प्रदेश: करंडा क्षेत्र में किशोरी की हत्या से तनाव, ग्रामीणों में आक्रोश, जांच में जुटी पुलिस
