Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: भाजपा प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित

- Photo by : SOCIAL MEDIA

राजस्थान  Published by: Avnish Kumar Goyal , Date: 14/03/2026 11:17:22 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Avnish Kumar Goyal ,
  • Date:
  • 14/03/2026 11:17:22 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान:  कस्बे के ज्ञानपुरा स्थित विधायक आवास पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक विधानसभा प्रभारी रमेश रावत की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में 14 व 15 मार्च को आयोजित होने वाले पंडित दीनदयाल उ

विस्तार

राजस्थान:  कस्बे के ज्ञानपुरा स्थित विधायक आवास पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक विधानसभा प्रभारी रमेश रावत की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में 14 व 15 मार्च को आयोजित होने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान विधानसभा संगठन प्रभारी रमेश रावत ने बताया कि पार्टी का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर विधानसभा क्षेत्र के पांचों भाजपा मंडलों में आयोजित किया जाएगा। इसमें पार्टी के अपेक्षित कार्यकर्ताओं को सात सत्रों के माध्यम से संगठनात्मक कार्यों और पार्टी की विचारधारा से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रशिक्षण वर्ग को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियों का निर्वहन करने और अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष नगेन्द्र सिंह, सत्येंद्र शर्मा, संदीप सैनी, राकेश सिंघल, करण ओला, मंडल महामंत्री दयाराम गुर्जर, विजय गोठवाल, राजेश गुमा, मनोहर नायक, ओमपाल राज चौहान, संदीप चौधरी, राकेश यादव सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related News

आंध्र प्रदेश: हैदराबाद में मुस्लिम एडवोकेट्स की ग्रैंड इफ्तार पार्टी, तेलंगाना बार मेंबर बनने पर ज़ाकिर हुसैन जाविद का सम्मान

उत्तर प्रदेश: राष्ट्रपति के आगमन से पहले वृंदावन में पकड़ा गया फर्जी इंस्पेक्टर, रथ मेले में झाड़ रहा था रौब, दाढ़ी ने खोल दी पोल

झारखण्ड: समय पर नहीं खुलता पिपराडीह आंगनबाड़ी केंद्र, आदिवासी बच्चों के विकास पर पड़ रहा असर

हरियाणा: डॉ. मनोज गौतम ने युवाओं को दिलाई उपभोक्ता अधिकारों की शपथ, जागरूक रहने का दिया संदेश

उत्तर प्रदेश: कॉसमॉस बिल्डर को UPSIDA की सख्त चेतावनी: एक सप्ताह का अंतिम मौका, फिर होगी कानूनी कुर्की

उत्तर प्रदेश: सुन्दरकाण्ड पाठ के साथ हुआ ‘स्टार एक्स कान्वेंट स्कूल’ का भव्य उद्घाटन


Featured News