-
☰
उत्तर प्रदेश: देवबंद में मीट की दुकानों पर प्रशासन की ताबड़तोड़ छापेमारी, एक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर के कस्बा देवबंद में उसे वक्त हड़कंप मच गया जब पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने मीट की दुकानों पर तबातोड़ छापेमारी की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश अनुसार यूपी जिला अधिकारी एसडीम,
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर के कस्बा देवबंद में उसे वक्त हड़कंप मच गया जब पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने मीट की दुकानों पर तबातोड़ छापेमारी की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश अनुसार यूपी जिला अधिकारी एसडीम, क्षेत्राधिकार सीओ और प्रभारी निरीक्षक ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेश कुमार वर्मा के साथ मिलकर कस्बे में विभिन्न मोहल्ले में संघ चेकिंग अभियान चलाया। निरीक्षण टीम ने मोहल्ला ,जमा मस्जिद, रेती चौक ,वरुण कोटा, तेली मोरी, और अब्दुल माली में कुल 09 दुकानों की जांच की। चेकिंग के दौरान एक दुकान बिना वेद लाइसेंस के संचालित पाई गई नियम विरुद्ध कार्रवाई करने पर दुकानदार के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की धारा 31(2) के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया, निरीक्षण में 06 दुकानों पर साफ-साफई की स्थिति बेहद खराब मिली, जिस पर अधिकारियों ने सख्त नाराजगी जताते हुए उन्हें तत्काल सुधार हेतु नोटिस थमाया है।