-
☰
उत्तर प्रदेश: पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की उपलब्धता को लेकर प्रशासन सतर्क, समीक्षा बैठक आयोजित
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर और पुलिस अधीक्षक केशव कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के पेट्रोल पंप संचालकों और एलपीजी डीलरों के साथ पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति,
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर और पुलिस अधीक्षक केशव कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के पेट्रोल पंप संचालकों और एलपीजी डीलरों के साथ पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति, स्टॉक की स्थिति, परिवहन व्यवस्था और उपभोक्ताओं तक सुचारु वितरण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी हाल में जिले में पेट्रोल, डीजल और गैस की किल्लत नहीं होने दी जाएगी। प्रशासन ने कालाबाजारी, जमाखोरी और मिलावट पर सख्त निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही यह भी कहा गया कि उपभोक्ताओं को उचित मूल्य पर बिना किसी परेशानी के पेट्रोलियम पदार्थ उपलब्ध कराना सभी की जिम्मेदारी है। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपदवासियों को पारदर्शी और सरल वितरण व्यवस्था देना प्रशासन की प्राथमिकता है। वहीं पुलिस अधीक्षक ने अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने और शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में अधिकारियों ने आने वाले दिनों की मांग को देखते हुए पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की आपूर्ति को और बेहतर बनाने पर भी जोर दिया, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।