Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: ईद पर प्रशासन हुआ अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Vijay Kumar (UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 28/05/2026 02:03:22 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Vijay Kumar (UP) ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 28/05/2026 02:03:22 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बलरामपुर में 28 मई को जनपद में ईद-उल-अजहा का त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बलरामपुर में 28 मई को जनपद में ईद-उल-अजहा का त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय की सतत निगरानी में जिले भर की मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज सकुशल अदा की गई।

सुबह से अलर्ट मोड पर रहा प्रशासन

ईद की नमाज को लेकर प्रशासन सुबह से ही अलर्ट मोड पर था। जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन एवं एसपी विकास कुमार के नेतृत्व में पुलिस व प्रशासन की संयुक्त टीमों ने जिले के सभी संवेदनशील स्थलों, मस्जिदों और ईदगाहों का लगातार भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

ड्रोन और सीसीटीवी से रखी गई पैनी नजर

सुरक्षा के पुख्ता इंतजामात के तहत ड्रोन कैमरों से आसमान से निगरानी की गई, वहीं सीसीटीवी कंट्रोल रूम से पूरे शहर की गतिविधियों पर नजर रखी गई। जनपद के सभी 9 ब्लॉकों में नियुक्त सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारी पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी पर तैनात रहे। एएसपी विशाल पांडेय ने स्वयं शहर के प्रमुख ईदगाह, मस्जिद, तथा मिश्रित आबादी वाले संवेदनशील इलाकों में भ्रमण कर फोर्स को ब्रीफ किया। पुलिस एवं प्रशासन की सतर्कता तथा जनता के भरपूर सहयोग से पूरे जनपद में कहीं कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। नमाज के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने एक-दूसरे को गले लगकर ईद की मुबारकबाद दी। हिंदू समाज के लोगों ने भी ईदगाह पहुंचकर भाईचारे की मिसाल पेश की। एसपी विकास कुमार ने कहा कि जनपद में अमन-चैन कायम रखना हमारी प्राथमिकता है। त्योहार कोई भी हो, बलरामपुर की गंगा जमुना तहजीब की मिसाल पूरे प्रदेश में दी जाती है। जनता के सहयोग के लिए आभार। पूरे जिले में कानून-व्यवस्था पूरी तरह सुदृढ़ रहीऔर शांतिपूर्ण ढंग से ईद-उल-अजहा का पर्व संपन्न हुआ।