Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: बैंक यूनियन को मिला नया नेतृत्व, त्रिपाठी के केंद्रीय उपाध्यक्ष बनने पर दिखा उत्साह

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 24/06/2026 04:00:59 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Suraj Maurya ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 24/06/2026 04:00:59 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर में ग्रामीण बैंक इम्प्लाइज यूनियन अरबिया, उत्तर प्रदेश द्वारा संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किए गए नवीन मनोनयन में मिर्जापुर-सोनभद्र इकाई के अध्यक्ष कमल कुमार त्रिपाठी को केंद्रीय उपाध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर में ग्रामीण बैंक इम्प्लाइज यूनियन अरबिया, उत्तर प्रदेश द्वारा संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किए गए नवीन मनोनयन में मिर्जापुर-सोनभद्र इकाई के अध्यक्ष कमल कुमार त्रिपाठी को केंद्रीय उपाध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। त्रिपाठी के केंद्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत होने की सूचना मिलते ही बैंक कर्मचारियों, यूनियन पदाधिकारियों एवं शुभचिंतकों में हर्ष की लहर दौड़ गई। संगठन के सदस्यों ने इसे मिर्जापुर-सोनभद्र क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। यूनियन पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि त्रिपाठी के लंबे अनुभव, संगठनात्मक दक्षता तथा कर्मचारियों के हितों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता से प्रदेशभर के बैंक कर्मियों को लाभ मिलेगा। 

उनके नेतृत्व में संगठन कर्मचारियों की समस्याओं एवं मांगों को और अधिक प्रभावी ढंग से उठाने का कार्य करेगा। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में यूनियन सदस्य एवं बैंक अधिकारी उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से वरिष्ठ प्रबंधक सौरभ सुमन, वरिष्ठ प्रबंधक चंदन प्रकाश, सहायक प्रबंधक रौनक संजय मिश्रा, सहायक प्रबंधक अजितेश कुमार पांडेय, सहायक प्रबंधक विशाल पांडेय, अवधेश कुमार यादव तथा विनय गुप्ता सहित अनेक कर्मचारियों ने श्री त्रिपाठी को पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर शुभकामनाएं दीं। संगठन के सदस्यों ने कहा कि श्री कमल कुमार त्रिपाठी की नियुक्ति से यूनियन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी तथा कर्मचारियों के अधिकारों और हितों की लड़ाई को और अधिक मजबूती मिलेगी। उनके मनोनयन से पूरे मिर्जापुर-सोनभद्र क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।