-
☰
उत्तर प्रदेश: किसानों की समस्या को लेकर अपर गन्ना आयुक्त से मिले चौधरी नलिन सिंह
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बहेड़ी स्थित केसर शुगर मिल पर किसानों का लगभग सवा सौ करोड़ रुपये का बकाया लंबे समय से अटका हुआ है। किसानों ने कई बार भुगतान की मांग की, धरना-प्रदर्शन किए, लेकिन उन्हें केवल आश्वासन और नई-नई तारीखें
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बहेड़ी स्थित केसर शुगर मिल पर किसानों का लगभग सवा सौ करोड़ रुपये का बकाया लंबे समय से अटका हुआ है। किसानों ने कई बार भुगतान की मांग की, धरना-प्रदर्शन किए, लेकिन उन्हें केवल आश्वासन और नई-नई तारीखें ही मिलती रहीं। इस बकाया राशि के न मिलने के कारण क्षेत्र के किसान गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। आज इस मुद्दे को लेकर युवा सत्ता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नलिन सिंह ने लखनऊ में अपर गन्ना आयुक्त (क्रय) विश्वेश कनौजिया से भेंट की। बैठक में किसानों के बकाया भुगतान और शुगर मिल की वर्तमान स्थिति पर चर्चा हुई। अपर गन्ना आयुक्त विश्वेश कनौजिया ने बताया कि सरकार किसानों को उनका बकाया जल्द से जल्द दिलाने की दिशा में गंभीर है। उन्होंने कहा कि केसर शुगर मिल की विक्रय प्रक्रिया जारी है और मिल मालिक और संबंधित पार्टी के बीच समाधान निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।
श्री कनौजिया ने यह भी बताया कि किसानों का भुगतान ‘50-50 करोड़ रुपये’ के स्लॉट में किया जा सकता है। इसका उद्देश्य यह है कि किसानों को आर्थिक राहत मिले और मिल की गतिविधियाँ भी जारी रहें। किसानों ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य अपने बकाया की प्राप्ति है और वे सरकार और अधिकारियों से उम्मीद करते हैं कि जल्द ही उनके भुगतान की प्रक्रिया पूरी हो। चौधरी नलिन सिंह के अनुसार अपर गन्ना आयुक्त (क्रय) ने बहुत शीघ्र किसानों का भुगतान करवाने का आश्वासन दिया है। किसानों को जल्द ही राहत मिलने की संभावना है।