Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी ने लॉन्च किया ‘प्रोजेक्ट गंगा’, ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचेगी हाई-स्पीड इंटरनेट सेवा

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Anand Kumar(UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 09/06/2026 04:29:14 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Anand Kumar(UP) ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 09/06/2026 04:29:14 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लखनऊ में पांच कालिदास मार्ग स्थित अपनी सरकारी आवास से प्रोजेक्ट गंगा का शुभारंभ किया. इस योजना के माध्यम से अगले 3 वर्षों मे उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में हाई स्पीड ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवा पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है.

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लखनऊ में पांच कालिदास मार्ग स्थित अपनी सरकारी आवास से प्रोजेक्ट गंगा का शुभारंभ किया. इस योजना के माध्यम से अगले 3 वर्षों मे उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में हाई स्पीड ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवा पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है. बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम लोगों ने 2025-26 के बजट में घोषणा की थी कि प्रदेश सरकार डिजिटल सशक्तिकरण की दृष्टि से प्रदेश के अंदर 8000 डिजिटल एंटरप्रेन्योर को आगे बढ़ाएगी जिसमें 50 फ़ीसदी महिलाएं होंगी. मुझे लगता है कि प्रोजेक्ट गंगा उसका माध्यम बनेगा. उन्होंने कहा कि ब्राडबैंड सुविधा आज की बड़ी आवश्यकता है। 

इंटरनेट की स्पीड जीतनी तेज होगी विकास की गतिविधि भी उतनी ही तेज होगी और लोगों के जीवन में भी उतना व्यापक परिवर्तन होता दिखेगा. इस प्रोजेक्ट का नाम गंगा है. मतलब गवर्नमेंट एसिस्टेंट नेटवर्क फॉर ग्रोथ एंड एडवांसमेंट. मां गंगा ने उत्तर भारत को दुनिया की सबसे उर्वरा भूमि प्रदान की है जिससे कि दुनिया भर का पेट भरने के लिए खाद्यान्न उत्पन्न होता है. मां गंगा भारत की एकात्मा और आत्म निर्भरता का आधार हैं.इसी तरह यह  प्रोजेक्ट भी आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को साकार करेगा. दावा किया जा रहा है कि प्रोजेक्ट गंगा से प्रदेश के 20 लाख घरों में हाईस्पीड इंटरनेट सेवा पहुंचेगी और इससे परियोजना से बड़ी संख्या में रोजगार पैदा होंगे।