-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ-संवर्धन योजना: 242 लाभार्थियों को मिले चयन पत्र, डेयरी से बढ़ेगी ग्रामीणों की आय
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ-संवर्धन योजना के तहत मंगलवार को दुग्ध विकास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मझवां विधायक सुचिस्मिता मौर्य ने 242 चयनित लाभार्थियों को चयन पत्र वितरित किए।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ-संवर्धन योजना के तहत मंगलवार को दुग्ध विकास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मझवां विधायक सुचिस्मिता मौर्य ने 242 चयनित लाभार्थियों को चयन पत्र वितरित किए। योजना के अंतर्गत 121 महिलाओं और 121 पुरुषों को लाभान्वित किया गया, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार और दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम में विंध्याचल मंडल के डीडीओ अखिलेन्द्र मिश्रा, नंदबाबा दुग्ध मिशन के नोडल अधिकारी मनोज दुबे सहित कई अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। विधायक सुचिस्मिता मौर्य ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार गो-संरक्षण और संवर्धन के साथ-साथ ग्रामीण परिवारों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने लाभार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह योजना उनके लिए आत्मनिर्भरता और समृद्धि के नए द्वार खोलेगी। नोडल अधिकारी मनोज दुबे ने बताया कि योजना के तहत उन्नत नस्ल की दो स्वदेशी गायों की डेयरी इकाई स्थापित करने पर लाभार्थियों को 80 हजार रुपये तक का अनुदान दिया जाएगा। यह राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाएगी। योजना का उद्देश्य स्वदेशी गौवंश को बढ़ावा देना, दुग्ध उत्पादन बढ़ाना तथा ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर सृजित करना है। चयन पत्र पाकर महिलाओं में दिखी खुशी
चौहानपट्टी निवासी सुनीता यादव ने कहा कि इस योजना से उन्हें घर बैठे रोजगार का अवसर मिलेगा। परिवार की जरूरत के लिए दूध उपलब्ध होगा और अतिरिक्त दूध बेचकर आय भी बढ़ेगी। वहीं पहाड़ा निवासी उषा देवी ने बताया कि उन्नत नस्ल की गायें खरीदना उनके लिए संभव नहीं था, लेकिन सरकार की सहायता से अब वे डेयरी व्यवसाय शुरू कर सकेंगी। इससे परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और बेहतर आजीविका का रास्ता खुलेगा।
उत्तराखंड: वाहन चोर गिरोह पर पुलिस का कड़ा शिकंजा, आरोपी समेत चोरी के दो वाहन किए बरामद
मध्य प्रदेश: गंगा दशहरा पर उमड़ी भीड़, व्यवस्था पर उठे सवाल
उत्तर प्रदेश: रंजिश बनी मौत की वजह, बीच सड़क घेरकर अजय यादव की करी हत्या
उत्तर प्रदेश: बैंक यूनियन को मिला नया नेतृत्व, त्रिपाठी के केंद्रीय उपाध्यक्ष बनने पर दिखा उत्साह
मध्य प्रदेश: कॉलेज चलो अभियान के तहत जनसंपर्क तेज, छात्रों को उच्च शिक्षा से जोड़ने की पहल
मध्य प्रदेश: अंबेडकर जयंती रैली में हुआ बवाल, लोगों ने की न्याय की मांग
