-
☰
उत्तर प्रदेश: दादरी हत्याकांड का हुआ खुलासा, प्रेम संबंध में गोविंद रावल की हत्या, 4 गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: थाना दादरी पुलिस द्वारा हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए 03 अभियुक्त (01 घायल) व 01 अभियुक्ता गिरफ्तार, कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 बाका (आलाकत्ल), अवैध शस्त्र व 01 मोटरसाइकिल बरामद।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: थाना दादरी पुलिस द्वारा हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए 03 अभियुक्त (01 घायल) व 01 अभियुक्ता गिरफ्तार, कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 बाका (आलाकत्ल), अवैध शस्त्र व 01 मोटरसाइकिल बरामद। थाना दादरी क्षेत्र के अंतर्गत कठहैरा रोड़ शिव वाटिका कॉलोनी के पास अज्ञात शव मिलने के सम्बन्ध में सूचना प्राप्त हुई थी। सोशल मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस, पम्पलेट व सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन आदि के माध्यम से प्रयास करने के उपरान्त शव की शिनाख्त गोविन्द रावल उर्फ भूरा पुत्र भूदेव निवासी ग्राम घोडी बछेडा, थाना दादरी, गौतमबुद्धनगर के रूप में हुई। उक्त सम्बन्ध में वादी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर अज्ञात अभियुक्त द्वारा वादी के भाई गोविन्द रावल उर्फ भूरा की हत्या कर देने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 0071/2026 धारा 103(1)/238 बीएनएस पंजीकृत कराया गया। उक्त घटना के अनावरण हेतु तत्काल 04 पुलिस टीमों का गठन किया गया। आज दिनांक 19-02-2026 को थाना दादरी पुलिस द्वारा हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 अभियुक्त 1-रोहित रावल पुत्र शैलेन्द्र उर्फ शीलेन्द्र रावल 2-नफीस पुत्र रफीक (घायल अवस्था में) को पुलिस मुठभेड़ के दौरान कोट नहर से ग्राम चक्रसेनपुर वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से हत्या की घटना में प्रयुक्त 01 बाका (आलाकत्ल), 01 अवैध देशी तंमचा .315 बोर मय 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस व 01 मोटरसाइकिल बरामद की गई। थाना दादरी पुलिस टीम द्वारा घटना से संबंधित अभियुक्त 3-धर्मन्द्र पुत्र सुरेन्द्र रावल व अभियुक्ता 4-प्रीति देवी पत्नी गोविन्द रावल उर्फ भूरा को म्यू-2 से गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ का विवरण पूछताछ के दौरान अभियुक्त रोहित द्वारा बताया गया कि गोविन्द रावल(मृतक) उसके ही गांव का रहने वाला था, वह अपनी पत्नी प्रीति देवी के साथ दारु पीकर मार-पीट करता था। लगभग दो वर्ष पूर्व अभियुक्त रोहित के प्रीति के साथ अवैध सम्बन्ध हो गये थे। कुछ दिन पूर्व प्रीति व रोहित ने मिलकर गोविन्द को रास्ते से हटाने की ठान ली। दिनांक 12.02.2026 को रोहित, गोविन्द को उसके घर से बुलाकर अपने मित्र धर्मेन्द्र की मोटरसाइकिल पर बैठाकर दादरी ले आया। पूर्व योजना के तहत अभियुक्त रोहित द्वारा अपने दोस्त नफीस पुत्र रफीक को चाकू लेकर जीटी रोड़ चिटहैरा पैट्रोल पम्प के पास शराब के ठेके पर बुलाया। वहां से शराब खरीदकर रोहित, नफीस व गोविन्द रावल(मृतक) द्वारा खाली पड़े प्लाट में बैठकर शराब पी गयी। जब गोविन्द शराब के नशे में धुत हो गया तो रोहित द्वारा गोविन्द के हाथ पकड़ लिये गये और नफीस द्वारा बांका से हमला करके गोविन्द को मौके पर ही मार दिया गया व शव को वही बाउन्ड्री के किनारे डाल दिया गया। घटना के बाद नफीस और रोहित अपने-अपने घर चले गये थे तथा दिनांक 15.02.26 को रोहित द्वारा अपने दोस्त धर्मेन्द्र के साथ पुन: घटनास्थल पहुँचकर डेडबॉडी को वहाँ से उठाकर छिपाने के उद्देश्य से थोडी दूर पास में ही छिपा दिया गया।
दिल्ली: सीवर सफाई में लगातार मर रहे मजदूर: दुनिया मशीनों से आगे, भारत अब भी पीछे क्यों?
उत्तर प्रदेश: अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, कई आरोपी गिरफ्तार
बिहार: रोसड़ा अनुमंडल में नवनिर्मित शक्ति धाम खाटू श्याम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा
उत्तर प्रदेश: ड्यूटी के दौरान होमगार्ड व सिपाही का मनोरंजन, यातायात व्यवस्था हुई प्रभावित