-
☰
उत्तर प्रदेश: उम्मीद परियोजना के अंतर्गत जिला स्तरीय वर्किंग ग्रुप की बैठक, ‘इतनी भी क्या जल्दी है?’ कैंपेन की हुई समीक्षा — गोण्डा
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत उम्मीद परियोजना के तहत जिला स्तरीय डिस्ट्रिक्ट वर्किंग ग्रुप (DWG) की दूसरी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संतलाल पटेल ने की। बै
विस्तार
उत्तर प्रदेश: स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत उम्मीद परियोजना के तहत जिला स्तरीय डिस्ट्रिक्ट वर्किंग ग्रुप (DWG) की दूसरी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संतलाल पटेल ने की। बैठक में ‘इतनी भी क्या जल्दी है?!!!’ कैंपेन की प्रगति की समीक्षा की गई और अंतरविभागीय समन्वय पर जोर दिया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी ने कहा कि सभी विभागों के संयुक्त प्रयास से परिवार नियोजन साधनों की मांग बढ़ाने और उनसे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करना संभव होगा। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सी. के. वर्मा ने बताया कि परियोजना के तहत जागरूकता बढ़ाने के लिए पोस्टर, फिल्में, जिंगल्स तैयार किए गए हैं, जिनका प्रचार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और ऑफलाइन माध्यमों से किया जा रहा है। बैठक में विभागवार जिम्मेदारियों का निर्धारण किया गया और चुनौतियों के समाधान हेतु सामूहिक रणनीतियों पर सहमति बनी। बैठक में पॉपुलेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया, मोबिउस फाउंडेशन और अन्य विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
दिल्ली: सीवर सफाई में लगातार मर रहे मजदूर: दुनिया मशीनों से आगे, भारत अब भी पीछे क्यों?
उत्तर प्रदेश: अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, कई आरोपी गिरफ्तार
बिहार: रोसड़ा अनुमंडल में नवनिर्मित शक्ति धाम खाटू श्याम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा
उत्तर प्रदेश: ड्यूटी के दौरान होमगार्ड व सिपाही का मनोरंजन, यातायात व्यवस्था हुई प्रभावित