Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: नमामि गंगे के तहत किसानों का किया गया प्रशिक्षण, केवीके के लिए जत्था रवाना

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , Date: 25/03/2026 03:19:28 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Date:
  • 25/03/2026 03:19:28 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर मे डास्प द्वारा संचालित नमामि गंगे योजनान्गर्न जनपद गाजीपुर के 18 क्लस्टर के किसानो का एक जत्था कृषि विज्ञान  केन्द्र. आंकुशपुर गाजीपुर-II के लिये डा० वी . के.राव जी के द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया l

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर मे डास्प द्वारा संचालित नमामि गंगे योजनान्गर्न जनपद गाजीपुर के 18 क्लस्टर के किसानो का एक जत्था कृषि विज्ञान  केन्द्र. आंकुशपुर गाजीपुर-II के लिये डा० वी . के.राव जी के द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया l के.वी.के.में गये हुये किसानों को डा० ए०के० सिंह  वैज्ञानिक पशुपालन विज्ञान के द्वारा किसानों को जैविक खेती मे पशुपालन का क्या महत्व है कि जानकारी प्रदान की वही उपस्थित डा० पंकज  वैज्ञानिक कृषि अभियांत्रिकी के द्वारा किसानो को कृषि यन्त्रो के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी तथा डा० दीपक प्रजापति कृषि वैज्ञानिक  मृदा विज्ञान मिट्टी, मिट्टी मे उपस्थित सूक्ष्म तत्व. जैविक कार्बन.  जीवामृत. बीजामृत. घनजीवामृत के बारे मे विस्तृत जानकारी दी साथ ही जीवामृत का सजीव प्रर्दशन कराया l  डा शशांक सिंह वैज्ञानिक उद्यान विभाग ने किसानो को खेती के साथ बागवानी कैसे करे के बारे मे जानकारी दी। डॉ नरेंद्र प्रताप वैज्ञानिक  पादप प्रजनन उत्तम गुणवत्ता वाले बीज उत्पादन तकनीक के बारे में बताया.वही किसानो को प्रक्षेत्र भ्रमण के दौरान वर्मी इकाई मुर्गी पालन. आदि की जानकारी देते हुये भ्रमण कराया गया इस मौके पर ईश एग्रीटेक प्रा० लि०  इन्दौर (म०प्र०) के ए० जी० एम० गिरीश सिंह , प्रोजेक्ट मैनेजर, आकाश राजावत साथ ही फील्ड ऑफीसर अभय यादव एवं टीम के सदस्य उपस्थित रहे साथ ही किसानो को अंग वस्त्र  गमछा सम्मान  स्वारुप ईश एग्रीटेक प्रा० लि० इन्दौर (म०प्र०) के द्वारा वितरण किया गया।