Contact for Advertisement 9650503773



उत्तर प्रदेश: महिंद्रा जेनुइन पार्ट्स शोरूम का हुआ भव्य शुभारंभ, ग्राहकों को मिलेंगी बेहतर सेवाएं

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 30/05/2026 03:52:19 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Suraj Maurya ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 30/05/2026 03:52:19 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर जनपद मिर्जापुर के बरौधा चौकी के सामने स्थित मौर्य ऑटो एजेंसी महिंद्रा जेनुइन पार्ट्स के नए शोरूम का भव्य शुभारंभ हर्षोल्लास और गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर जनपद मिर्जापुर के बरौधा चौकी के सामने स्थित मौर्य ऑटो एजेंसी महिंद्रा जेनुइन पार्ट्स के नए शोरूम का भव्य शुभारंभ हर्षोल्लास और गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, वाहन मालिक और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ महिंद्रा के यू.पी. ईस्ट एरिया मैनेजर के.के. तिवारी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर पूरे शोरूम को आकर्षक ढंग से सजाया गया था और ग्राहकों के स्वागत की विशेष व्यवस्था की गई थी। उद्घाटन के दौरान के.के. तिवारी ने कहा कि मिर्जापुर में महिंद्रा जेनुइन पार्ट्स के इस नए शोरूम की शुरुआत से वाहन मालिकों को काफी लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि अब ग्राहकों को अपने महिंद्रा वाहनों के लिए प्रमाणित और असली स्पेयर पार्ट्स एक ही स्थान पर आसानी से उपलब्ध होंगे। साथ ही बेहतर तकनीकी सहायता और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं भी प्रदान की जाएंगी, जिससे वाहनों की कार्यक्षमता और सुरक्षा बनी रहेगी।

शोरूम संचालक बृजलाल मौर्य ने सभी अतिथियों एवं ग्राहकों का स्वागत करते हुए कहा कि ग्राहकों की संतुष्टि उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि शोरूम में महिंद्रा वाहनों के विभिन्न मॉडलों के जेनुइन पार्ट्स, एक्सेसरीज़ और अन्य जरूरी सामग्री उपलब्ध रहेगी। इससे वाहन मालिकों को बेहतर सुविधा और भरोसेमंद सेवा मिल सकेगी। कार्यक्रम में बिजनेस हेड विजय मिश्रा, राजबहादुर मौर्य, लालजी कुशवाह, हेड मिस्त्री रामजी मौर्य तथा पूर्व सभासद सुरेश मौर्य सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने शोरूम के शुभारंभ पर शुभकामनाएं देते हुए इसे क्षेत्र में रोजगार और बेहतर ग्राहक सेवा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।