Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: ड्यूटी के दौरान होमगार्ड व सिपाही का मनोरंजन, यातायात व्यवस्था हुई प्रभावित

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Krishna Chandra Shukla , Date: 20/02/2026 05:23:03 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Krishna Chandra Shukla ,
  • Date:
  • 20/02/2026 05:23:03 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: श्रावस्ती जनपद के गिलौला तिराहे पर उस समय अव्यवस्था का माहौल देखने को मिला जब ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड व एक सिपाही सुरक्षा व्यवस्था संभालने के बजाय आपस में हंसी-ठिठोली करते नजर आए।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: श्रावस्ती जनपद के गिलौला तिराहे पर उस समय अव्यवस्था का माहौल देखने को मिला जब ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड व एक सिपाही सुरक्षा व्यवस्था संभालने के बजाय आपस में हंसी-ठिठोली करते नजर आए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों कर्मी काफी देर तक बातचीत और मजाक में व्यस्त रहे, जबकि तिराहे पर यातायात का दबाव बना रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि तिराहा पहले से ही संवेदनशील और व्यस्त क्षेत्र माना जाता है। 

ऐसे में सुरक्षा कर्मियों की लापरवाही किसी बड़ी दुर्घटना को न्योता दे सकती है। मौके पर कई वाहन बिना किसी नियंत्रण के गुजरते रहे, जिससे अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो गई। यातायात नियमों की अनदेखी ड्यूटी के दौरान कर्मियों की उदासीनता के कारण कई दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों ने यातायात नियमों की अनदेखी की। न तो हेलमेट और न ही सीट बेल्ट की जांच होती दिखी।