-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: मुख्य अभियंता यमुना कार्यालय भवन का लोकार्पण, 16 परियोजनाएं जनता को समर्पित
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मुख्य अभियन्ता, यमुना सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, ओखला, नई दिल्ली ने बताया कि आज ओखला, नई दिल्ली स्थित नवनिर्मित “मुख्य अभियन्ता - यमुना” कार्यालय भवन का लोकार्पण माननीय जल शक्ति मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार स्वतंत्र देव सिंह के कर कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मुख्य अभियन्ता, यमुना सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, ओखला, नई दिल्ली ने बताया कि आज ओखला, नई दिल्ली स्थित नवनिर्मित “मुख्य अभियन्ता - यमुना” कार्यालय भवन का लोकार्पण माननीय जल शक्ति मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार स्वतंत्र देव सिंह के कर कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर यमुना परियोजना संगठन द्वारा पूर्ण की गई कुल 16 महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण एवं जनसमर्पण भी किया गया। इन परियोजनाओं की कुल स्वीकृत लागत ₹8803.114 लाख तथा कार्य लागत ₹6831.310 लाख है। विभाग द्वारा परियोजनाओं के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन के माध्यम से ₹1971.804 लाख की बचत सुनिश्चित की गई। माननीय मंत्री जी ने विभाग द्वारा कराए गए बाढ़ सुरक्षा, तटबंध सुदृढ़ीकरण, नहर पुनर्स्थापना, बैराज सुरक्षा एवं प्रशासनिक अवसंरचना विकास संबंधी कार्यों की सराहना की। उन्होंने अधिकारियों को जनहित एवं जल संसाधन संरक्षण से जुड़े कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध ढंग से सम्पन्न कराने के निर्देश भी दिए। कार्यक्रम में विभागीय वरिष्ठ अधिकारीगण, अभियन्तागण, जनप्रतिनिधिगण एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
बिहार: नगर परिषद की लापरवाही से नाराज मोहल्लेवासियों ने चंदा जुटाकर खुद भरे सड़क के गड्ढे
बिहार: 23 आरोग्य मंदिरों में 732 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच, दी गई दवाइयां व परामर्श
उत्तर प्रदेश: जिगर कॉलोनी में अव्यवस्थित हालात, टूटी पाइपलाइन और बदहाल पार्क से लोग परेशान
उत्तर प्रदेश: कांवड़ यात्रा 30 जुलाई से शुरू, 11 अगस्त को सावन शिवरात्रि पर होगा जलाभिषेक
राजस्थान: पेयजल संकट को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल, मटके फोड़कर जताया विरोध
