Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश:  पालतू पिल्ले को बचाने के प्रयास में सुरंग में फंसा मासूम, दो घंटे के रेस्क्यू के बाद सुरक्षित निकाला गया

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Raju , Date: 14/03/2026 12:26:38 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Raju ,
  • Date:
  • 14/03/2026 12:26:38 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जिले के नवाबगंज क्षेत्र में  एक चार साल का मासूम पालतू कुत्ते के पिल्ले को बचाने की कोशिश में गन्ने के कोल्हू के पास बनी संकरी सुरंग में फंस गया। बच्चे के अंदर फंसने की खबर मिलते ही परिवार और आसपास के लोगों में अफरा-

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जिले के नवाबगंज क्षेत्र में  एक चार साल का मासूम पालतू कुत्ते के पिल्ले को बचाने की कोशिश में गन्ने के कोल्हू के पास बनी संकरी सुरंग में फंस गया। बच्चे के अंदर फंसने की खबर मिलते ही परिवार और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। करीब दो घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद जेसीबी की मदद से बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। जानकारी के मुताबिक, पीलीभीत-बरेली बाईपास के पास गरगईया इलाके में स्थित एक कोल्हू पर मजदूरी करने वाले संतोष अपने परिवार के साथ रहते हैं  उनके पालतू कुत्ते का एक पिल्ला कोल्हू के पास बनी खाली सुरंग में घुस गया। पिल्ले को बाहर निकालने के लिए संतोष का चार वर्षीय बेटा बिपिन भी उसी संकरी सुरंग में घुस गया, लेकिन अंदर जाकर वह फंस गया और बाहर नहीं निकल सका घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने फावड़े और अन्य उपकरणों की मदद से सुरंग के आसपास की मिट्टी हटाकर बच्चे को निकालने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। 

इसके बाद निर्माण कार्य में लगी जेसीबी मशीन मंगवाई गई और सावधानी के साथ खुदाई शुरू की गई। लगभग दो घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद आखिरकार बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बच्चे के बाहर आते ही वहां मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई थी और बचाव कार्य में सहयोग किया। पूरे घटनाक्रम के दौरान बच्चे के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल रहा। हालांकि बच्चे के सकुशल बाहर निकल आने के बाद परिवार और आसपास के लोगों ने राहत महसूस की बताया जा रहा है कि यह घटना पीलीभीत-बरेली बाईपास पर स्थित फायर स्टेशन के सामने के इलाके में हुई। बच्चे के सुरक्षित निकलने के बाद स्थानीय लोगों ने भी राहत की सांस ली। 

Related News

आंध्र प्रदेश: हैदराबाद में मुस्लिम एडवोकेट्स की ग्रैंड इफ्तार पार्टी, तेलंगाना बार मेंबर बनने पर ज़ाकिर हुसैन जाविद का सम्मान

उत्तर प्रदेश: राष्ट्रपति के आगमन से पहले वृंदावन में पकड़ा गया फर्जी इंस्पेक्टर, रथ मेले में झाड़ रहा था रौब, दाढ़ी ने खोल दी पोल

झारखण्ड: समय पर नहीं खुलता पिपराडीह आंगनबाड़ी केंद्र, आदिवासी बच्चों के विकास पर पड़ रहा असर

हरियाणा: डॉ. मनोज गौतम ने युवाओं को दिलाई उपभोक्ता अधिकारों की शपथ, जागरूक रहने का दिया संदेश

उत्तर प्रदेश: कॉसमॉस बिल्डर को UPSIDA की सख्त चेतावनी: एक सप्ताह का अंतिम मौका, फिर होगी कानूनी कुर्की

उत्तर प्रदेश: सुन्दरकाण्ड पाठ के साथ हुआ ‘स्टार एक्स कान्वेंट स्कूल’ का भव्य उद्घाटन


Featured News