Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: जल जीवन मिशन की टंकी अधूरी, ग्रामीणों को नहीं मिल रहा शुद्ध पेयजल
 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Vijay Kumar (UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Namita Chauhan, Date: 30/05/2026 11:49:50 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Vijay Kumar (UP) ,
  • Edited By.: Namita Chauhan,
  • Date:
  • 30/05/2026 11:49:50 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बलरामपुर  विकास खण्ड हरैया सतघरवा की ग्राम पंचायत हसनापुर में जल जीवन मिशन के तहत बन रही पानी की टंकी का निर्माण कार्य विगत वर्षों से अधर में लटका हुआ है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बलरामपुर  विकास खण्ड हरैया सतघरवा की ग्राम पंचायत हसनापुर में जल जीवन मिशन के तहत बन रही पानी की टंकी का निर्माण कार्य विगत वर्षों से अधर में लटका हुआ है। "हर घर नल से जल" का सपना दिखाकर शुरू की गई योजना ग्रामीणों के लिए छलावा साबित हो रही है। टंकी निर्माण न होने की शिकायत जनसुनवाई पोर्टल पर कई बार दर्ज कराई गई। शिकायत संख्या 40018225007665, 40018225005806, 40018225017650, 40018225010259 के निस्तारण में हर बार विभाग द्वारा "कार्य पूर्ण होने पर जलापूर्ति करा दी जाएगी" का रटा-रटाया जवाब दे दिया जाता है। लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि आज तक पानी की टंकी नहीं बनी। 

35 फुट के दूषित पानी से बीमारी का खतरा  

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में 35 फुट की गहराई पर हैंडपंप से निकलने वाला पानी पीने योग्य नहीं है। उसे पीने  से डायरिया, पीलिया व पेट संबंधी बीमारियों का खतरा बना रहता है। शुद्ध पेयजल 100 फुट से 330 फुट की गहराई पर है, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण ग्रामीण निजी बोरिंग कराने में असमर्थ हैं। मजबूरन दूषित जल पीकर बीमारियों को दावत दे रहे हैं।

"सरकार की मंशा पर उठ रहे सवाल"

"माननीय प्रधानमंत्री जी की महत्वाकांक्षी योजना का लाभ जनता तक नहीं पहुँच पा रहा है। टंकी अधूरी होने से सरकार की मंशा पर ही सवाल उठ रहे हैं। जनता की आशाएं टूट चुकी हैं।" ग्रामीणों ने जिलाधिकारी बलरामपुर मांग की है कि जल निगम ग्रामीण को निर्देशित कर कुछ दिन के भीतर युद्धस्तर पर टंकी का निर्माण पूर्ण कराया जाएऔर कार्य में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदार व अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों में आक्रोश: शीघ्र कार्य शुरू कराने की मांग कर रहे हैं। 


Featured News