-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: अदलहाट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ खेलते छह आरोपी गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जनपद में अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अदलहाट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने जीत-हार की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे छह लोगों को गिरफ्तार किया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जनपद में अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अदलहाट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने जीत-हार की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे छह लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से ₹35,750 नकद, छह स्मार्ट मोबाइल फोन और ताश के पत्ते बरामद किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में अपराधियों एवं जुआरियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में 2 जून 2026 को थाना अदलहाट पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। पुलिस टीम ने ग्राम रानीबाग से जमालपुर जाने वाले मार्ग के पास छापेमारी कर जुआ खेल रहे छह व्यक्तियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रदीप कुमार सिंह, अवधेश कुमार, शिवकुमार, संतोष कुमार पटेल उर्फ पिंटू, रामबाबू तथा रजनीश कुमार उर्फ बब्लू के रूप में हुई है। सभी आरोपी मीरजापुर जनपद के अदलहाट एवं जमालपुर थाना क्षेत्रों के निवासी हैं।
पुलिस के अनुसार मौके से जुए की फड़ पर रखे ₹33,000 नकद, आरोपियों की तलाशी से ₹2,750 नकद, छह स्मार्ट मोबाइल फोन तथा ताश के पत्ते बरामद किए गए। बरामद कुल नकदी ₹35,750 है। इस संबंध में थाना अदलहाट पर मु0अ0सं0 132/2026 के तहत सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा 13 में मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जनपद में अवैध जुआ, सट्टा एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
