-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: दलित युवती से दुष्कर्म व धर्मांतरण के प्रयास मामले में विधायक ओम कुमार ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, ₹50 हजार की सहायता दी
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: धामपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत घटित दलित युवती के साथ दुष्कर्म एवं जबरन धर्मांतरण के प्रयास के गंभीर प्रकरण में नहटौर विधायक ओम कुमार ने ग्राम रुखड़ियो स्थित गांव में पहुंचकर पीड़िता के परिजनों से उनके आवास प
विस्तार
उत्तर प्रदेश: धामपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत घटित दलित युवती के साथ दुष्कर्म एवं जबरन धर्मांतरण के प्रयास के गंभीर प्रकरण में नहटौर विधायक ओम कुमार ने ग्राम रुखड़ियो स्थित गांव में पहुंचकर पीड़िता के परिजनों से उनके आवास पर पहुंचकर मुलाकात की तथा घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। विधायक ओम कुमार ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए उन्हें न्याय दिलाने का पूर्ण भरोसा दिलाया और उन्होंने जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से वार्ता कर आरोपी के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए आदेश दिया। विधायक ने विशेष रूप से अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, अवैध धर्मांतरण निवारण अधिनियम सहित अन्य सुसंगत धाराओं में कार्रवाई किए जाने तथा आरोपी के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत भी कार्यवाही करने की आवश्यकता पर बल दिया।
नहटौर विधायक श्री ओम कुमार ने कहा कि महिलाओं के सम्मान एवं सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पीड़िता एवं उसके परिवार को हर संभव न्याय दिलाने के लिए वह निरंतर प्रशासन के संपर्क में हैं, तथा दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने हेतु प्रयासरत रहेंगे। इस दौरान विधायक ओम कुमार ने अपनी ओर से पीड़िता के परिवार को ₹50,000 (पचास हजार रुपये) की आर्थिक सहायता भी प्रदान की तथा उनके साथ हर परिस्थिति में खड़े रहने का आश्वासन दिया।
मौके पर तहसीलदार धनराज सिंह, क्षेत्राधिकारी राजेश सोलंकी, प्रभारी निरीक्षक थाना नहटौर रविंद्र प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक धामपुर मृदुल सिंह, लेखपाल ब्रह्म सिंह, कानूनगो ओमवीर सिंह, भाजपा जिला मंत्री तिलक राज सैनी, ग्राम प्रधान मनीराम सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
बिहार: नगर परिषद की लापरवाही से नाराज मोहल्लेवासियों ने चंदा जुटाकर खुद भरे सड़क के गड्ढे
बिहार: 23 आरोग्य मंदिरों में 732 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच, दी गई दवाइयां व परामर्श
उत्तर प्रदेश: जिगर कॉलोनी में अव्यवस्थित हालात, टूटी पाइपलाइन और बदहाल पार्क से लोग परेशान
उत्तर प्रदेश: कांवड़ यात्रा 30 जुलाई से शुरू, 11 अगस्त को सावन शिवरात्रि पर होगा जलाभिषेक
राजस्थान: पेयजल संकट को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल, मटके फोड़कर जताया विरोध
