Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: रंजिश बनी मौत की वजह, बीच सड़क घेरकर अजय यादव की करी हत्या

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Arvind Kumar Vishwakarma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Yashoda, Date: 24/06/2026 05:35:29 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Arvind Kumar Vishwakarma ,
  • Edited By.: Yashoda,
  • Date:
  • 24/06/2026 05:35:29 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में भांवरकोल थाना क्षेत्र के बीरपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर गांव निवासी अजय यादव उर्फ लंगा 20 को अपने डेरा पर जाते समय रास्ते में घात लगाए कुछ लोगों ने उन्हें लाठी डंडे और चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार दिया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में भांवरकोल थाना क्षेत्र के बीरपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर गांव निवासी अजय यादव उर्फ लंगा 20 को अपने डेरा पर जाते समय रास्ते में घात लगाए कुछ लोगों ने उन्हें लाठी डंडे और चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। अजय यादव अपने दो भाइयों में बड़ा था। छोटा भाई नीतीश यादव प्राइवेट नौकरी कर परिवार की मदद करता है जबकि अजय यादव घर पर रहकर अपने पिता के पशुपालन एवं कृषि कार्य में हाथ बटाता था। बुधवार को पूर्वाह्न लगभग 9 बजे अजय अपने डेरा पर स्वजन के लिए खाना लेकर साइकिल से जा रहा था। जैसे ही वह नहर से कुछ दूर पूरब रामजी शर्मा के डेरा के पास पहुंचा कि पहले से वहां मौजूद 10-12 की संख्या में युवक उसे घेर डंडे व चाकू से गोद गोद कर गंभीर रूप से चोटिल कर दिया। 

अजय जमीन पर गिर पड़ा। जानकारी मिलते ही स्वजन और पास पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और घायल अजय को पीएचसी वीरपुर के बाद सीएचसी मुहम्मदाबाद तथा मुहम्मदाबाद से रेफर होने के बाद अजय यादव को गाजीपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने अजय यादव को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिवार में मातम छा गया। माता मीरा देवी , पिता श्रीकांत यादव तथा बहन बबली सहित अन्यों का रोते रोते बुरा हाल था। शांति व्यवस्था के लिए कुछ पुलिस कर्मियों की ड्यूटी भी लगा दी गई। सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर और क्षेत्राधिकारी सुधाकर पांडेय घटनास्थल निरीक्षण किया और स्वजन से घटना के विषय में जानकारी लेने के साथ ही थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय को अभियुक्तों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया। 

एडीशनल एसपी आर ए श्री सोनकर ने कहा कि प्रथम दृश्य मामला पुरानी रंजिश का लग रहा है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी उन्होंने यह भी कहा इस मामले में जो भी दोषी होगा बक्सा नहीं जाएगा, चाहे वह कितना हू प्रभावशाली क्यों न हो। इस घटना के पहले भी कुछ लोगों से अजय यादव से रंजिश थी। लगभग एक डेढ़ वर्ष पहले आई बारात में भी किसी बात को लेकर अजय यादव और कुछ युवकों के बीच कहासुनी तथा हाथापाई भी हो गई थी। उसके कुछ महीनों बाद अक्टूबर 2025 में भी घर से डेरा पर ही जाते समय नहर पुलिया के पास ही मारपीट कर घायल कर दिया था, इस मामले में कुछ लोगों के विरुद्ध मामला भी दर्ज कराया गया था। थानाध्यक्ष संन्तोष कुमार राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही मामला दर्ज कर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।