Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: जिगर कॉलोनी में अव्यवस्थित हालात, टूटी पाइपलाइन और बदहाल पार्क से लोग परेशान

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Sunil Kumar , उत्तर प्रदेश  Edited By: Yashoda, Date: 09/06/2026 05:39:27 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Sunil Kumar ,
  • Edited By.: Yashoda,
  • Date:
  • 09/06/2026 05:39:27 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: चारों तरफ विकास के दावे फिर भी विकास से अछुती जिगर कालोनी,  मुरादाबाद जिगर कालोनी में काफी समय से पाइप लाइन टूटी पड़ी है, जिसकी वजह से झर्र झर्र पानी बह रहा है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: चारों तरफ विकास के दावे फिर भी विकास से अछुती जिगर कालोनी,  मुरादाबाद जिगर कालोनी में काफी समय से पाइप लाइन टूटी पड़ी है, जिसकी वजह से झर्र झर्र पानी बह रहा है। जबकि क्षेत्रवासियों का कहना है कि उन्होंने पाइप लाइन टूटने की शिकायत भी नगर निगम अधिकारियों से की परंतु वह मात्र देखकर ही चले गए। पाइप लाइन मकानों की दीवार से सटकर जा रही है जिसकी वजह से मकानों में सीलन पहुंच रही है और मकानों को भारी नुकसान हो रहा है। वहीं क्षेत्रवासी गुलाम साबरी का कहना है कि नगर निगम द्वारा हमारी कालोनी में विकास संबंधी कोई ध्यान नहीं दे रहा हमारे मकानों के सामने एक पार्क है वो भी जर्र जर्र पड़ा है। बैठने की सीटें टूट रही हैं बच्चों के झूले टूट रहें टहलने का प्लेटफार्म अंदर धंस रहा है। पार्क में चारो तरफ गंदगी फैल रही है कई बार शिकायत कर चुके हैं पर कोई सुनवाई नहीं महिला क्षेत्रवासी फरहा का कहना है कि पार्क में चूहे बहुत है जो अब हमारे घरों तक पहुंच रहें हैं और आंगन तक खोखले कर रहे हैं वहीं उन्होंने बताया कि सीवर लाइन लीक हो रही है, जिसका पानी पार्क में आ रहा है और हमारी गली की सड़क भी जगह जगह से बैठ गई फरहा का यह भी कहना है कि बहुत समय तक पार्क की देखभाल हम कालोनी वाले आपस में कलेक्शन करके कर रहे थे निगम ने कोई ध्यान नहीं दिया पर अब हमारा कहना है कि नगर निगम पार्क सही कराये साफ सफाई कराये और हमारी गली बनवाये।