-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: 50 लाख से अधिक की परियोजनाओं की समीक्षा, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर के जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डा0 ईरज राजा की उपस्थिति में 50 लाख से अधिक लागत की परियोजनाओं की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर के जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डा0 ईरज राजा की उपस्थिति में 50 लाख से अधिक लागत की परियोजनाओं की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने आवास विकास परिषद निर्माण खण्ड वाराणसी प्रथम, सीएनडीएस जल निगम जौनपुर, उ0प्र0 जल निगम शहरी गाजीपुर, लोक निर्माण विभाग गाजीपुर, ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग उ0प्र0, सिंचाई निर्माण खण्ड वाराणसी, सीएलडीएफ गाजीपुर, यूपी सिडको गाजीपुर, उ0प्र0 प्रोजेक्ट कार्पोरेशन लि0 वाराणसी, उ0प्र0 राजकीय निर्माण निगम लि0 आजमगढ इकाई, राजकीय निर्माण निगम लि0 वाराणसी इकाई-1, राजकीय निर्माण निगम लि0 वाराणसी-2/भदोही, उ0प्र0 राज्य निर्माण सहकारी संघ लि0 वाराणसी-2 (पैकफेड), देवकली पम्प कैनाल प्रखण्ड प्रथम गाजीपुर, लघु डाल नहर खण्ड गाजीपुर एवं उ0प्र0 राज्य सेतु निगम लि0 वाराणसी कार्यदायी संस्थाओ द्वारा कराये जा रहे कार्यो की विस्तारपूर्वक समीक्षा की।
बैठक में जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य को मानक के अनुरूप एवं गुणवत्तापुर्ण कार्य कराने का निर्देश दिया। जनपद मे निर्माण के अधूरे कार्य जो धनाभाव के कारण रूके है की जानकारी ली तथा उच्चाधिकारी को पत्राचार करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने धनावंटन के बाद भी कम प्रगति वाले कार्याे पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्माण एजेंसी के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्याे को गुणवत्तापूर्ण एवं मानक के अनुसार निर्धारित समय के अन्दर पूरा करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। उन्होने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्याे में किसी भी स्तर पर लापरवाही को बहुत ही गंभीरता से लिया जाएगा और संबंधित विभाग के अधिकारी उसके लिए पूर्ण रूप से जिम्मेदार होगंे। जो भी निर्माण कार्य पूर्ण हो चुके है उसको सम्बन्धित विभागो को हैण्डओवर कराने का निर्देश दिया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद, परियोजना निदेशक दीनदयाल वर्मा, अर्थ एवं संख्याधिकारी चन्द्रशेखर प्रसाद, अन्य जनपदस्तरीय अधिकारी एवं कार्यदायी संस्था के अधिकारी उपस्थित थे।
उत्तर प्रदेश: 29-30 मई को आंधी-तूफान का अलर्ट, जिला प्रशासन ने जारी की चेतावनी
गुजरात: तांबा चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई से क्षेत्र में मिली राहत
राजस्थान: 38वें श्याम महोत्सव से पहले निकाली गई भव्य कलशयात्रा, भक्तिमय माहौल
मध्य प्रदेश: ईद-उल-अज़हा पर राहुल नवरंग ने दी देश-प्रदेशवासियों को मुबारकबाद
मध्य प्रदेश: भीषण गर्मी के बीच ABVP की पहल, राहगीरों के लिए लगाई निःशुल्क ठंडे पेयजल की प्याऊ
उत्तराखंड: नितिन नवीन के दौरे से पहले भाजपा में बैठकों की हलचल तेज, संगठनात्मक रणनीति पर मंथन
