-
☰
उत्तर प्रदेश: सपा नेत सुजीत कुमार साइकिल बोले बदलाव की शुरुआत बिहार से, 2027 में उत्तर प्रदेश में साइकिल दौड़ेगी तेज़
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जनपद गाज़ीपुर-मे उत्तर प्रदेश हो चाहे बिहार जनता ने मन बना लिया है बदलाव की,और इसकी शुरुआत होगी बिहार से| समाजवादी पार्टी की साइकिल की वजह से बिहार में सत्ता की
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जनपद गाज़ीपुर-मे उत्तर प्रदेश हो चाहे बिहार जनता ने मन बना लिया है बदलाव की,और इसकी शुरुआत होगी बिहार से| समाजवादी पार्टी की साइकिल की वजह से बिहार में सत्ता की लालटेन जलने जा रही है इसे कोई रोक नहीं सकता| उक्त बातें प्रमुख समाजसेवी तथा समाजवादी पार्टी के नेता सुजीत कुमार साइकिल में करंडा में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान कही| सुजीत कुमार यादव तथा सपा नेत्री पुनीता सिंह खुशबू में मंच के माध्यम से उपस्थित सपा के सभी पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह आश्वासन दिया कि उनके जुड़ने से पार्टी में गतिशीलता और मजबूती आएगी|पार्टी तथा कार्यकर्ताओं को हर तरह का सहयोग मिलता रहेगा|इस दौरान सैकड़ो लोगों ने उन्हें माल्यार्पण तथा समाजवादी गमछा देकर सम्मानित किया|समाजवादी पार्टी करण्डा ब्लॉक की मासिक बैठक की ब्लॉक अध्यक्ष रामअशीष यादव शिशु के नेतृत्व में संम्पन हुई मंच संचालन सपा नेता कन्हैया यादव ने किया |बैठक में विशेष रूप से उपस्थित सदर विधायक जै किशन साहू ,विधानसभा अध्यक्ष तहसीन अहमद,यादव महासभा एवं पिछडा दलित विकास महासंघ जिलाध्यक्ष सुजीत यादव और सदर विधानसभा महिला सभा की नवनियुक्त महासचिव पुनीता सिंह खुसबू ,डॉ समीर सिंह, सदर ब्लॉक प्रधान संघ के अध्यक्ष रामज्ञान सिंह यादव,जिला सचिव रमेश यादव,पंकज यादव जिला पंचायत सदस्य करंडा तृतीया आदि लोग थे बैठक को संबोधित करते हुए विधायक जै किशन साहू ने पार्टी में शामिल हुए सुजीत यादव और पुनीता सिंह को बधाई शुभकामनाएं देते हुए कहा की निसंकोच इन दोनों लोगो के आने से पार्टी मजबूत हुई है यादव महासभा के जिलाध्यक्ष व सपा नेता सुजीत यादव ने पार्टी का अंग वस्त्र गमछा और माला पहनाकर सभी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया और सभी नेताओं ने भी दोनो पति पत्नि का भव्य स्वागत किया |बैठक में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए सुजीत साइकिल ने बताया कि अब वो दिन दूर नही की जैसे साइकिल के कारण विहार में लालटेन जलने जा रही है| वैसे ही उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नीतियों से पीडीए समाज मजबूत होने के कारण 2027 में सरकार बनने जा रही है| इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष परशुराम विन्द,जिलापंचायत सदस्य पंकज यादव,सांस्कृतिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रजनीकान्त यादव, सपा नेता सतेन्द्र यादव दाढि चाचा, यादव महासभा ब्लॉक महासचिव धर्मबीर यादव , सपा नेता सदानन्द कनोजिया ,युवा नेता ओमप्रकाश यादव आदि लोग उपस्थित थे।
उत्तर प्रदेश: रंजिशन दबंगों ने किया लाठी डंडों से जान लेवा हमला, पांच लोग घायल
उत्तर प्रदेश: मड़िहान एसडीएम ने बभनी थपनवा में लगाई चौपाल, सुनी किसानों की समस्याएं
Bihar Election 25: दूसरे चरण में रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग, 3 बजे तक 60% से ज्यादा मतदान”
उत्तराखंड: सुरेन्द्र सिंह रावल को 40 वर्ष की सेवा पर बीएसएफ अकादमी ने किया सम्मानित
उत्तर प्रदेश: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो अवैध शराब भट्टियां पकड़ीं, पांच आरोपी गिरफ्तार