Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया 12 जून से शुरू, सरप्लस शिक्षकों के लिए दिशा-निर्देश जारी

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Anand Kumar , उत्तर प्रदेश  Edited By: Yashoda, Date: 09/06/2026 02:20:30 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Anand Kumar ,
  • Edited By.: Yashoda,
  • Date:
  • 09/06/2026 02:20:30 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया 12 जून से शुरू होगी।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया 12 जून से शुरू होगी। माध्यमिक शिक्षा विभाग में सोमवार को इस संबंध में विस्तृत दिशा- निर्देश जारी किए हैं। इसमें सरप्लस के लिए स्वत: आवेदन करने वाले शिक्षकों को बेहतर विकल्प मिल सकेगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल की ओर से जारी निर्देश के अनुसार, 12 जून तक डीआईओएस एनआईसी की वेबसाइट पर सरप्लस शिक्षकों की सूची जारी करेंगे। शिक्षक 18 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। डीआईओएस 25 जून तक आवेदन पत्रों का परीक्षण कर अनुमोदन माध्यमिक शिक्षा निदेशक को भेजेंगे। 30 जून तक शिक्षकों को कार्यमुक्त व कार्यभार ग्रहण कराया जाएगा। उन्होंने कहा है कि सरप्लस शिक्षकों से मिले विकल्पों पर तैनाती के लिए तय मानक के आधार पर वरीयता क्रम में रखा जाएगा। वहीं सरप्लस शिक्षक यदि अपनी नई तैनाती के लिए खुद आवेदन नहीं करते हैं तो खाली पद के सापेक्ष उन्हें किसी भी विद्यालय में समायोजित या स्थानांतरित कर दें। सरप्लस शिक्षकों के निर्धारण के लिए सबसे आखिर में आने वाले शिक्षकों को सबसे पहले तबादला किया जाएगा।

 

उन्हें सर प्लस माना जाएगा। निदेशक ने सभी डीआईओएस को निर्देश दिया है कि जोन एक में जिले की नगरीय सीमा या जिला मुख्यालय से 8 किलोमीटर की दूरी मानी जाएगी। जोन 2 में जिले में तहसील मुख्यालय से 2 किलोमीटर की दूरी मानी जाएगी, जो न 3 में उपरोक्त से अतिरिक्त क्षेत्र के विद्यालय आएंगे। शासन ने जोन वाइज शिक्षकों के लिए मानक निर्धारित किए हैं। निदेशक में सर प्लस शिक्षकों के निर्धारण के लिए भी विस्तृत मानक की व्याख्यान की है। उन्होंने कहा है की नई नियुक्ति- तैनाती मे जोन 3 में सबसे पहले नियुक्ति- तैनाती की जाएगी। इसकी न्यूनतम अवधि 3 साल की होगी. पहले चरण में सरप्लस शिक्षकों का समायोजन किया जाएगा। इसके बाद निर्धारित श्रेणी के शिक्षकों को तबादले का विकल्प दिया जाएगा। 


Featured News