-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, युवती ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बरेली में थाना सीबीगंज क्षेत्र की रहने वाली एक 26 वर्षीय युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर दो वर्षों तक शारीरिक शोषण करने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बरेली में थाना सीबीगंज क्षेत्र की रहने वाली एक 26 वर्षीय युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर दो वर्षों तक शारीरिक शोषण करने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता अनीता देवी ने अपने शिकायती पत्र में बताया कि वह पिछले कई वर्षों से परसाखेड़ा स्थित एक फैक्ट्री में मजदूरी कर अपना जीवनयापन कर रही है। उसके माता-पिता का निधन हो चुका है और वह सीबीगंज क्षेत्र में किराये के मकान में रहती थी। पीड़िता के अनुसार करीब दो वर्ष पूर्व उसकी पहचान मोहित गुप्ता नामक युवक से हुई थी। आरोप है कि जनवरी 2024 में युवक ने शादी का वादा कर उसके किराये के मकान पर आकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए। विरोध करने पर आरोपी ने जल्द कोर्ट मैरिज करने की बात कही और विश्वास में लेकर लगातार दो वर्षों तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। युवती का आरोप है कि अब आरोपी ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया है। जब उसने विवाह का दबाव बनाया तो 3 अप्रैल 2026 को आरोपी ने उसके साथ मारपीट की, गला दबाने का प्रयास किया तथा अभद्र गालियां देते हुए शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी ने उसके किराये के मकान में रखा घरेलू सामान अपने कब्जे में ले रखा है और आए दिन रास्ते में रोककर मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता है। पीड़िता ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट, धमकी और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस अधिकारियों की ओर से मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उत्तराखंड: वाहन चोर गिरोह पर पुलिस का कड़ा शिकंजा, आरोपी समेत चोरी के दो वाहन किए बरामद
मध्य प्रदेश: गंगा दशहरा पर उमड़ी भीड़, व्यवस्था पर उठे सवाल
उत्तर प्रदेश: रंजिश बनी मौत की वजह, बीच सड़क घेरकर अजय यादव की करी हत्या
उत्तर प्रदेश: बैंक यूनियन को मिला नया नेतृत्व, त्रिपाठी के केंद्रीय उपाध्यक्ष बनने पर दिखा उत्साह
मध्य प्रदेश: कॉलेज चलो अभियान के तहत जनसंपर्क तेज, छात्रों को उच्च शिक्षा से जोड़ने की पहल
मध्य प्रदेश: अंबेडकर जयंती रैली में हुआ बवाल, लोगों ने की न्याय की मांग
