-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: जमीन विवाद में युवक ने लगाई न्याय की गुहार, डीजीपी से की निष्पक्ष जांच की मांग
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मंगलवार को कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के लोहंदी कला निवासी अनिल गुप्ता ने जमीन विवाद को लेकर लखनऊ पहुंचकर पुलिस महानिदेशक (DGP) से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित का आरोप है कि पड़ोसी अनूप पटेल द्वारा उन्हें
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मंगलवार को कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के लोहंदी कला निवासी अनिल गुप्ता ने जमीन विवाद को लेकर लखनऊ पहुंचकर पुलिस महानिदेशक (DGP) से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित का आरोप है कि पड़ोसी अनूप पटेल द्वारा उन्हें उनकी ही जमीन पर जाने से रोका जाता है और लगातार जान से मारने की धमकी दी जा रही है।पीड़ित अनिल गुप्ता का कहना है कि स्थानीय स्तर पर सुनवाई न होने के कारण उन्हें न्याय के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। मामले में उन्होंने DGP से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई तथा परिवार की सुरक्षा की मांग की है। अनिल गुप्ता ने बताया कि विपक्षी अपने भाई पुष्प कुमार, जो सिटी ब्लॉक प्रमुख हैं, का नाम लेकर थानों में दबाव बनाता है। पीड़ित के अनुसार उन पर जमीन बेचने का दबाव बनाया जा रहा है और मना करने पर फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जाती है। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि पूर्व में कोतवाली देहात में तैनात रहे दरोगा भारत लाल पांडेय की मिलीभगत से उनके खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया था। साथ ही दरोगा भारत लाल पांडे द्वारा मुकदमा खत्म कराने के नाम पर ₹20 हजार की वसूली भी की गई।
