-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: होटल ताज में नाबालिग संग युवक पकड़ा गया, हंगामे के बाद पुलिस हिरासत में
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बरेली के बहेड़ी थाना क्षेत्र के नैनीताल हाईवे स्थित होटल ताज से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बरेली के बहेड़ी थाना क्षेत्र के नैनीताल हाईवे स्थित होटल ताज से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि 25 वर्षीय मुजाहिद नाम का युवक वाराणसी की रहने वाली 16 साल की नाबालिग ITI छात्रा को बहला-फुसलाकर होटल ले गया। मामला सामने आते ही हिंदू संगठनों ने भारी विरोध जताया। सुबह करीब 5 बजे पुलिस और हिंदू संगठनों ने होटल में छापा मारकर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया .होटल ताज में छापेमारी, सुबह 5 बजे पकड़ा गया आरोपी जानकारी के मुताबिक पीड़ित छात्रा बनारस की रहने वाली है और फिलहाल बहेड़ी से ITI कर रही है। आरोपी मुजाहिद बिरयानी बेचने का काम करता है। आरोप है कि मुजाहिद छात्रा को बहला-फुसलाकर होटल ताज ले गया और रात भर वहीं रुका। भनक लगते ही हिंदू संगठनों ने बहेड़ी पुलिस को सूचना दी। पुलिस और हिंदू संगठनों के प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से होटल में छापा मारा। पुलिस दोनों को थाने ले गई है। नाबालिग के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और परिजनों को सूचना दे दी गई है हिंदू जागरण मंच का आरोप बिना ID जांच के रुकवाई नाबालिग। हिंदू जागरण मंच युवा के जिला अध्यक्ष हिमांशु पटेल ने घटना पर कड़ी आपत्ति जताई है। हिमांशु पटेल का आरोप है कि होटल में बिना उचित सत्यापन के नाबालिग लड़कियों को रुकने दिया जा रहा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर CM योगी आदित्यनाथ और बरेली पुलिस को टैग कर आरोपी मुजाहिद और होटल प्रबंधन पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। बहेड़ी पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपी मुजाहिद से पूछताछ चल रही है। होटल के रजिस्टर और CCTV की भी जांच की जा रही है कि नाबालिग को कमरा किन दस्तावेजों पर दिया गया। पुलिस का कहना है कि छात्रा के बयान और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बिहार: नगर परिषद की लापरवाही से नाराज मोहल्लेवासियों ने चंदा जुटाकर खुद भरे सड़क के गड्ढे
बिहार: 23 आरोग्य मंदिरों में 732 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच, दी गई दवाइयां व परामर्श
उत्तर प्रदेश: जिगर कॉलोनी में अव्यवस्थित हालात, टूटी पाइपलाइन और बदहाल पार्क से लोग परेशान
उत्तर प्रदेश: कांवड़ यात्रा 30 जुलाई से शुरू, 11 अगस्त को सावन शिवरात्रि पर होगा जलाभिषेक
राजस्थान: पेयजल संकट को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल, मटके फोड़कर जताया विरोध
