-
☰
No image found.
वेस्ट बंगाल: पश्चिम बंगाल के सामशेरगंज में नाव पर गिरी बिजली, 4 लोगों की मौत; 17 घायल'
- Photo by : social media
संक्षेप
वेस्ट बंगाल: मुर्शिदाबाद जिले के सामशेरगंज में बिज़ली गिरने से ४ की मौत और १७ व्यक्ति घायल हो गये। मंगलवार शाम को दिल दहला देने वाली घटना घटी। धूलियान गंगा के उस पार पारलालपुर घाट से नाब में सवार होकर ३० से ४० लोग धूलियान की तरफ आ रहे थे।
विस्तार
वेस्ट बंगाल: मुर्शिदाबाद जिले के सामशेरगंज में बिज़ली गिरने से ४ की मौत और १७ व्यक्ति घायल हो गये। मंगलवार शाम को दिल दहला देने वाली घटना घटी। धूलियान गंगा के उस पार पारलालपुर घाट से नाब में सवार होकर ३० से ४० लोग धूलियान की तरफ आ रहे थे। तभी अचानक के बादल फटे और कड़कड़ाते हुए बिजली नाव पर सवार लोगों पे गिरी। जिसके चलते मौके पर ही ४ लोगों की मौत हो गई। बाकी लोगों में १७ घायल हुए। घायलों को तुरंत स्थानीय लोगों ने अनूपनगर अस्पताल में भर्ती किया। और मौत के शिकार हुए ४ व्यक्ति के शब को शबपरीक्षण के लिए जंगीपुर सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भेज दिया गया। खबर मिलते ही घायलों को देखने के लिए जंगीपुर लोकसभा के सांसद खलीलूर रहमान, सामशेरगंज के विधायक नूर आलम, सामशेरगंज थाना प्रभारी सुब्रत घोष अनूपनगर अस्पताल पहुंचे और घायलों से बातचीत की। मृत ४ व्यक्तियों के परिवार से मिलकर दुःख जताया और उनको हौंसला दिया। इसके बाद घायलों को बेहतर इलाज के लिए जंगीपुर सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भेजा गया।
उत्तराखंड: वाहन चोर गिरोह पर पुलिस का कड़ा शिकंजा, आरोपी समेत चोरी के दो वाहन किए बरामद
मध्य प्रदेश: गंगा दशहरा पर उमड़ी भीड़, व्यवस्था पर उठे सवाल
उत्तर प्रदेश: रंजिश बनी मौत की वजह, बीच सड़क घेरकर अजय यादव की करी हत्या
उत्तर प्रदेश: बैंक यूनियन को मिला नया नेतृत्व, त्रिपाठी के केंद्रीय उपाध्यक्ष बनने पर दिखा उत्साह
मध्य प्रदेश: कॉलेज चलो अभियान के तहत जनसंपर्क तेज, छात्रों को उच्च शिक्षा से जोड़ने की पहल
मध्य प्रदेश: अंबेडकर जयंती रैली में हुआ बवाल, लोगों ने की न्याय की मांग
