-
☰
बिहार: बाबा दशरथ मांझी जागृति मंच की बैठक में प्रखंड कमेटी का विस्तार
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
बिहार: प्रखंड के सोखोदेवरा पंचायत अंतर्गत पावापुरी गौवरैया महादलित ग्राम में शनिवार को 'पर्वत पुरुष बाबा दशरथ मांझी जागृति मंच' की प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बैजनाथ मांझी ने किया। बैठक में समाज
विस्तार
बिहार: प्रखंड के सोखोदेवरा पंचायत अंतर्गत पावापुरी गौवरैया महादलित ग्राम में शनिवार को 'पर्वत पुरुष बाबा दशरथ मांझी जागृति मंच' की प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बैजनाथ मांझी ने किया। बैठक में समाज के उत्थान और संगठन की मजबूती पर गहन चर्चा हुई। बैठक में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष रंजन कुमार मांझी,जिला सचिव धर्मेंद्र कुमार मांझी और मंच के संस्थापक कपिल देव मांझी ने पर्यवेक्षक के रूप में भाग लिया। उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने बाबा दशरथ मांझी के संकल्पों को घर-घर तक पहुँचाने का आह्वान किया। बैठक के दौरान संगठन के विस्तार हेतु सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन कर पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। जिसमें सुनील मांझी को प्रखंड अध्यक्ष,जवाहर मांझी को प्रखंड प्रभारी तथा संजू देवी को महिला प्रकोष्ठ का प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में रंजू देवी,पूनम देवी,रीना देवी,सरिता देवी,राजू मांझी,जितेंद्र मांझी,शोभी मांझी,सुरेंद्र मांझी सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने समाज के अंतिम व्यक्ति के अधिकारों की रक्षा और जागरूकता के लिए निरंतर कार्य करने की शपथ ली।
दिल्ली: गुरुग्राम में एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट, 5 लोग गंभीर रूप से झुलसे
महाराष्ट्र: बजरंग दल द्वारा सुपो पलसी में रामनवमी का भव्य आयोजन, भक्तिमय माहौल में गूंजा “जय श्रीराम
उत्तर प्रदेश: सहायक अध्यापक पर गंभीर आरोप ग्रामीणों ने कार्रवाई की उठाई मांग
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में फर्जी दरोगा बनकर शादी रचाने की साजिश नाकाम, युवक हिरासत में
उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति 5.0 की टीम पहुँची सिंगहाचन्दा गाँव, बालिकाओं को किया जागरूक