Contact for Advertisement 9650503773


बिहार: रोसड़ा अनुमंडल में नवनिर्मित शक्ति धाम खाटू श्याम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा

- Photo by : social media

बिहार  Published by: Harsh Raj , Date: 20/02/2026 05:25:32 pm Share:
  • बिहार
  • Published by: Harsh Raj ,
  • Date:
  • 20/02/2026 05:25:32 pm
Share:

संक्षेप

बिहार: नवनिर्मित शक्ति धाम खाटू श्याम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर आयोजित पांच दिवसीय महायज्ञ एवं पूजा अनुष्ठान के दूसरे दिन गुरुवार को विधिवत धार्मिक कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। दूसरे दिन गणेश पूजन के मुख्य य

विस्तार

बिहार: नवनिर्मित शक्ति धाम खाटू श्याम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर आयोजित पांच दिवसीय महायज्ञ एवं पूजा अनुष्ठान के दूसरे दिन गुरुवार को विधिवत धार्मिक कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। दूसरे दिन गणेश पूजन के मुख्य यजमान खुशी- नीतेश गुप्ता रहे, जिन्होंने विधि-विधान से हनुमान जी की पूजा अर्चना की। वहीं हेमा- डॉ. महेश कुमार लखोटिया द्वारा राणिसती दादी की तथा रेखा-बिनोद शर्मा एवं प्रीति नीरज पूजन कुमार अग्रवाल द्वारा श्याम बाबा की पूजा की गई। इस अवसर पर सर्वतोभद्र मंडल सहित आवाहित देवी-देवताओं की विशेष पूजा संपन्न हुई। मंदिर ट्रस्ट के सचिव कृष्ण कुमार लखोटिया ने बताया कि पूरे अनुष्ठान में श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति रही और वातावरण भक्तिमय बना रहा। नीतेश कुमार सर्राफ ने धार्मिक कथा का उल्लेख करते हुए कहा कि सतयुग में भगवान गणेश, त्रेता युग में माता सीता से वर प्राप्त कर इच्छा पूर्ति करने वाले हनुमान, द्वापर युग में भगवान विष्णु के अष्टम अवतार श्रीकृष्ण द्वारा वीर बर्बरीक से शीश

शक्ति धाम, खाटू श्याम मंदिर में पूजा-अर्चना करते आचार्य। बाद दान प्राप्त करने के उपरांत उन्हें यह बरदान दिया गया कि कलयुग में वे श्याम नाम से पूजे जाएंगे। उन्होंने आगे बताया कि महाभारत युद्ध के दौरान अभिमन्यु के वध के बा उनकी गर्भवती पत्नी उत्तरा के सती होने के संकल्प पर श्रीकृष्ण ने वरदान दिया कि अगले जन्म में वे पुनः पति-पत्नी बनेंगे। साथ ही राणिसती स्वरूप में कलयुग में उनकी पूजा होगी। कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्ता, पंकज जाजोदिया, केशव लखोटिया, दीपक गोयल, श्रवण मुंशी, राजेन्द्र शर्मा, नवल गुप्ता, आशुतोष लखोटिया सहित अनेक श्रद्धालुओं का योगदान रहा। सम्पूर्ण प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान भागलपुर एवं नवगछिया से पधारे आचार्य नीरज शर्मा, आचार्य दिनकर झा, आचार्य नंदलाल तिवारी, कन्हैया शास्त्री, आशीष शास्त्री, अश्विनी शास्त्री, विष्णु शर्मा एवं नियमित पूजा चंदन झ्झा द्वारा सम्पन्न कराया जा रहा है। मंदिर सेवा में अरूणा जाजोदिया, नेहा मुंशी, राकेश चौधरी, निशांत गुप्ता, रश्मि जाजोदिया, दिलीप संथालिया, विकास अग्रवाल, मानमल गुप्ता सहित अन्य श्रद्धालु सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं। पांच दिवसीय इस धार्मिक आयोजन से पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक वातावरण बना हुआ है।