Contact for Advertisement 9650503773


दिल्ली: हुमाना पीपल टू पीपल इंडिया द्वारा टीबी जनजागरूकता रैली का आयोजन

- Photo by :

दिल्ली  Published by: Vinod Kumar , दिल्ली  Edited By: Namita Chauhan, Date: 23/02/2026 12:21:48 pm Share:
  • दिल्ली
  • Published by.: Vinod Kumar ,
  • Edited By.: Namita Chauhan,
  • Date:
  • 23/02/2026 12:21:48 pm
Share:

संक्षेप

दिल्ली: हुमाना पीपल टू पीपल इंडिया संस्था के “रिस्पेक्ट प्रोजेक्ट” के अंतर्गत माता सुंदरी लेन कॉलोनी, Lok Nayak Hospital के पास समुदाय को टीबी एवं बिगड़ी हुई टीबी के प्रति जागरूक करने हेतु एक जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

विस्तार

दिल्ली: हुमाना पीपल टू पीपल इंडिया संस्था के “रिस्पेक्ट प्रोजेक्ट” के अंतर्गत माता सुंदरी लेन कॉलोनी, Lok Nayak Hospital के पास समुदाय को टीबी एवं बिगड़ी हुई टीबी के प्रति जागरूक करने हेतु एक जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

रैली के दौरान समुदाय को टीबी के लक्षणों, रोकथाम के उपायों तथा समय पर जांच और उपचार के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही बिगड़ी हुई (ड्रग-रेसिस्टेंट) टीबी से संबंधित लक्षणों और बचाव के तरीकों पर भी प्रकाश डाला गया। उपस्थित लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्रदान किया गया और उन्हें नियमित रूप से टीबी की जांच कराने के लिए प्रेरित किया गया।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य कॉलोनी में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और टीबी उन्मूलन की दिशा में सामुदायिक सहभागिता सुनिश्चित करना है। कॉलोनी के प्रधान सहित स्थानीय समुदाय के लोगों ने रैली में उत्साहपूर्वक भाग लिया और सामान्य टीबी एवं बिगड़ी हुई टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण सहयोग दिया।

संस्था की कार्यकर्ता कीर्ति राजपूत ने हलीमा बानो और पूजा पाल के सहयोग से इस रैली का सफल आयोजन किया।


Featured News