-
☰
No image found.
हरियाणा: नारनौल में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की बैठक, वंचित वर्गों के अधिकारों पर हुआ मंथन
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नीलम कुमारी ने सोमवार को अपने कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक में जेल में बंद गरीब कैदियों के कानूनी अधिकार
विस्तार
हरियाणा: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नीलम कुमारी ने सोमवार को अपने कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक में जेल में बंद गरीब कैदियों के कानूनी अधिकार, विधवा सेल की कार्यप्रणाली और गुमशुदा बच्चों से जुड़े मामलों पर चर्चा की गई। सीजेएम नीलम कुमारी ने कहा कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज के वंचित वर्गों को न्याय दिलाना और सरकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आर्थिक रूप से कमजोर बंदियों को समय पर मुफ्त कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी व्यक्ति गरीबी के कारण न्याय से वंचित न रहे। बैठक में विधवा महिलाओं के कल्याण और सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया गया। सीजेएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि विधवा सेल की कार्यप्रणाली को मजबूत किया जाए और पात्र महिलाओं को पेंशन, ऋण व अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिले। इसके अलावा, गुमशुदा बच्चों की तलाश और पुनर्वास के लिए ‘मॉडल प्रोसिक्यूशन स्कीम 2022’ के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया गया। उन्होंने पुलिस और बाल कल्याण समितियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की आवश्यकता बताई।
बैठक के अंत में सभी विभागों को आपसी तालमेल के साथ काम करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर न्यायिक व प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस विभाग के प्रतिनिधि तथा बाल कल्याण समिति के सदस्य उपस्थित।
उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर में साइबर सेल की त्वरित कार्रवाई, UPI से ट्रांसफर हुए ₹10,000 वापस कराए गए
उत्तर प्रदेश: शीशगढ़ में खुला “मूसा फिटनेस अकादमी जिम”, युवाओं में दिखा उत्साह
गुजरात: गुजरात के कड़ी नगर पालिका में बड़ा सियासी घटनाक्रम, मतदान से पहले ही भाजपा को दो-तिहाई बहुमत
राजस्थान: मेवाड़ के शनि धाम आली में भव्य भजन संध्या, भक्तिमय माहौल में झूमे श्रद्धालु
मध्य प्रदेश: महाकाल मंदिर में ॐ नमः शिवाय की गूंज, विश्व शांति के लिए हुआ औषधि महा अभिषेक
