-
☰
हरियाणा: नरेंद्र कुमार बौद्ध बने All India Congress Committee अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: जयपुर प्रमुख समाजसेवी नरेंद्र कुमार बौद्ध को राजस्थान राज्य का आखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा अल्पसंख्यक विभाग का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
विस्तार
हरियाणा: जयपुर प्रमुख समाजसेवी नरेंद्र कुमार बौद्ध को राजस्थान राज्य का आखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा अल्पसंख्यक विभाग का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। हरियाणा के शाक्य सेवा समिति फतेहाबाद के अध्यक्ष रमेश शाक्य ने नरेंद्र बौद्ध को इस बड़ी व अहम जिम्मेवारी के लिए बधाई दी। रमेश शाक्य ने बताया कि नरेंद्र बौद्ध बहुत ही मेहनती और संघर्षरत इंसान है। नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र बौद्ध और शाक्य सेवा समिति फतेहाबाद के अध्यक्ष रमेश शाक्य ने विशेष रूप से माननीय राहुल गांधी,पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी, अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी जी,राजस्थान अध्यक्ष एमडी चौधरी का आभार व्यक्त किया। रमेश शाक्य ने कहा कि नरेंद्र बौद्ध को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने से समाज के लिए अत्यंत गर्व की बात है।