Contact for Advertisement 9650503773


हरियाणा: जनगणना 2027 की  तैयारी हुई पूरी,16 अप्रैल से शुरू होगी स्व-गणना चालू 

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Hari Singh , हरियाणा  Edited By: Kunal, Date: 08/04/2026 01:38:32 pm Share:
  • हरियाणा
  • Published by.: Hari Singh ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 08/04/2026 01:38:32 pm
Share:

संक्षेप

हरियाणा: आगामी जनगणना 2027 के सफल व व्यवस्थित संचालन के लिए जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। जिले में जनगणना के प्रथम चरण के तहत प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण आज संपन्न हो गया। य

विस्तार

हरियाणा: आगामी जनगणना 2027 के सफल व व्यवस्थित संचालन के लिए जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। जिले में जनगणना के प्रथम चरण के तहत प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण आज संपन्न हो गया। यह प्रशिक्षण 6 अप्रैल से शुरू हुआ था, जो सोमवार को सभी तहसीलों और नगरीय निकायों में समाप्त हुआ।
उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण के अंतिम दिन भी फील्ड-ट्रेनर्स ने सभी प्रतिभागियों को आवश्यक तकनीकी और प्रायोगिक जानकारी विस्तार से दी। उन्होंने बताया कि कुल 15 प्रशिक्षण केंद्रों पर यह प्रक्रिया पूरी की गई। नारनौल, महेंद्रगढ़, अटेली, कनीना और नांगल चौधरी तहसीलों में दो-दो बैच संचालित हुए, जबकि नगर निकाय क्षेत्रों में एक-एक बैच द्वारा कर्मचारियों को मास्टर ट्रेनर्स ने प्रशिक्षित किया। प्रशिक्षण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए निरंतर निरीक्षण भी किया गया। जनगणना निदेशालय चंडीगढ़ से सहायक प्रमंडल प्रभारी सतीश कुमार और जिला समन्वयक अंकेत ने विभिन्न केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि प्रत्येक फील्ड वर्कर डिजिटल और तकनीकी रूप से पूरी तरह सक्षम हो, ताकि वास्तविक गणना के दौरान किसी प्रकार की बाधा न आए।
उपायुक्त ने बताया कि जनगणना का मुख्य कार्यक्रम 1 मई से 30 मई तक चलेगा। इस बार नागरिकों को आधुनिक तकनीक के माध्यम से स्व-गणना की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। लोग 16 से 30 अप्रैल के बीच आधिकारिक पोर्टल sl.census.gov.in पर जाकर स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। आमजन की सुविधा के लिए प्रशासन ने टोल-फ्री नंबर 1855 भी जारी किया है, जिस पर नागरिक जनगणना से संबंधित किसी भी जानकारी हेतु संपर्क कर सकते हैं। अंत में, कैप्टन मनोज कुमार ने जिलेवासियों से अपील की कि वे राष्ट्र के इस महत्वपूर्ण कार्य में पूरा सहयोग दें और सही एवं सटीक जानकारी उपलब्ध कराएं।

Related News

उत्तर प्रदेश:  UP में कर्मचारियों पर कार्रवाई अब ऑनलाइन: मानव संपदा पोर्टल पर दर्ज होगी जांच की पूरी जानकारी

मध्य प्रदेश: थांदला में पत्रकार संघ का विस्तार धीरज वाघेला बने तहसील अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष का भव्य स्वागत

उत्तर प्रदेश: डीएम का औचक निरीक्षण घंघोला की एचपी गैस एजेंसी में खामियों पर सख्त कार्यवाही के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश: एलपीजी संकट पर IEA की पहल: ओखला में श्रमिकों को 5 किलो गैस सिलेंडर कनेक्शन का वितरण

उत्तर प्रदेश: गन्ना भुगतान को लेकर भाकियू भानु का अल्टीमेट ‘पैसा नहीं तो मिल पर ताला’, बरेली में बड़े आंदोलन का ऐलान

बिहार: नवादा में शॉर्ट सर्किट से गेहूं की फसल में आग, 30 बीघा फसल जलकर राख; किसानों को भारी नुकसान


Featured News